{"_id":"5be9c256bdec22699d5ad768","slug":"154204624620-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान क्रय केंद्र बंद, लौट रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान क्रय केंद्र बंद, लौट रहे किसान
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। शासन के आदेश के बावजूद धान की खरीद अभी तक कई केंद्रों पर शुरू नहीं हो सकी है। जिले में अधिकतर जगह धान खरीद केंद्र खोले ही नहीं गए हैं। कहीं सिर्फ बैनर लटक रहा है तो कहीं खाते में धान खरीदने के लिए पैसा ही नहीं है।
शासन ने एक नवंबर से धान की खरीद करने के आदेश दिए थे। इसके लिए जिले भर में 16 केंद्र बनाए गए हैं। अभी तक जिले में अधिकतर केंद्रों पर धान की खरीद शुरू नहीं की गई है। कमालगंज स्थित नवीन मंडी स्थल में खाद्य एवं विपणन विभाग का केंद्र खुला है। सोमवार को यहां ताला लटक रहा था। केंद्र के बाहर बैनर टंगा था। इसके पास ही केंद्र प्रभारी खाद्य विपणन अधिकारी सावन कुमार का मोबाइल नंबर लिखा था। कई बार उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं लगा। गार्ड ने बताया कि सिर्फ एक-दो दिन ही धान खरीद केंद्र खुला है। सोमवार को कई किसान धान लेकर आए लेकिन केंद्र बंद देख लौट गए।
नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार, गनीपुर गांव में साधन सहकारी समिति का धान खरीद केंद्र खोला गया है लेकिन सोमवार को यह केंद्र बंद था। जब इस संबंध में सचिव शिवराज से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि 1000 बोरे मिले हैं। खाते में धान खरीदने के लिए पैसा भी नहीं है। अफसरों ने यह भी नहीं बताया कि धान खरीदकर किस गोदाम में रखवाया जाएगा। अफसरों ने दिवाली बाद इस मामले में दिशा-निर्देश देने की बात कही है।
विज्ञापन
धान केंद्र बंद होने की कराएंगे जांच
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि जिले में धान खरीद का लक्ष्य 11200 मीट्रिक टन रखा गया है। जिले में धान खरीद के 16 केंद्र बनाए गए हैं। 28 फरवरी 2019 तक धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। कमालगंज स्थित नवीन मंडी स्थल में खाद्य एवं विपणन विभाग का केंद्र इसलिए बंद है कि विभाग के अफसर व कर्मचारी कुछ मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे हैं। साधन सहकारी समिति गनीपुर का केंद्र बंद होने की जांच कराई जाएगी। सचिव को चेतावनी दी जाएगी। दोबारा इस तरह की लापरवाही मिलने पर सचिव के खिलाफ कार्रवाई होगी। शासन के फरमान की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी। ब्यूरो