{"_id":"5be9c24cbdec2217277cd92e","slug":"15420462367-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा का अवकाश निरस्त, खुलेंगे विद्यालय होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पूजा का अवकाश निरस्त, खुलेंगे विद्यालय होगी परीक्षा
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम सिंह ने 13 नवंबर को छठ पूजा के अवकाश को निरस्त कर दिया है। उन्होंने विद्यालय खोल कर परीक्षा कराने का आदेश जारी किया है।
बेसिक शिक्षा परिषद सचिव की ओर से जारी अवकाश तालिका में 13 नवंबर को छठ पूजा का अवकाश घोषित है। इस दिन परिषदीय स्कूलों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का अंतिम पेपर है। एक शिक्षक संगठन ने परीक्षा निरस्त करने की मांग की। इस पर प्रभारी बीएसए सोमवीर सिंह ने दोपहर में 13 नवंबर को होने वाली परीक्षा को निरस्त कर कर 14 नवंबर को कराने का आदेश दिया। शाम को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रभारी बीएसए सोमवीर सिंह के जारी किए आदेश को पलट दिया।
उन्होंने 13 नवंबर के अवकाश को निरस्त कर परीक्षा कराने का आदेश दिया है। बीएसए ने जारी किए आदेश में कहा कि परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 13 नवंबर को जो परीक्षा होनी है, वह कराई जाएगी। सभी शिक्षक विद्यालय समय से खोलेंगे।