फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   भारोतोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई दम

भारोतोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई दम

Sat, 10 Nov 2018 09:54 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 09:54 PM IST
विज्ञापन
भारोतोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई दम
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। जिला भारोत्तोलन संघ की ओर से शनिवार को रेलवे रोड स्थित एलवाई डिग्री कालेज में भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। 76 किलो भार वर्ग में कायमगंज की प्रतिभा सावंत प्रथम, 81 किलो भार वर्ग में फर्रुखाबाद के विकास कटियार प्रथम रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ कालेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर रमेश सिंह ने फीता काट कर किया। बालिका वर्ग में 45 किलोग्राम भार वर्ग में नवाबगंज की ममता विजेता रहीं। 49 किलोग्राम भार वर्ग में फर्रुखाबाद की नैना श्रीवास्तव प्रथम, अनूप सिंह दूसरे व लक्ष्मी तीसरे स्थान पर रहीं। 55 किलोग्राम भार वर्ग में कायमगंज की सुमा राठौर विजेता रहीं। फर्रुखाबाद की काजल सिंह दूसरे व नवाबगंज की पूनम राजपूत तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


59 किलोग्राम भार वर्ग में फर्रुखाबाद की अपर्णा राजपूत ने प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। 64 किलोग्राम भार वर्ग में फर्रुखाबाद की प्रियंका कटियार विजेता रहीं, जबकि अनुष्का ने दूसरा स्थान हासिल किया। 76 किलोग्राम भार वर्ग में कायमगंज की प्रतिभा सावंत प्रथम स्थान पर रहीं, फर्रुखाबाद कृतिका तिवारी द्वितीय स्थान रहीं। 49 किलोग्राम भार वर्ग में फर्रुखाबाद के उपेंद्र प्रथम, नवाबगंज के अजय कुमार द्वितीय, प्रवीन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 55 किलोग्राम भार वर्ग में कायमगंज के शंकर राखे ने प्रथम, प्रवीन कुमार ने द्वितीय व अभिनव यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


61 किलोग्राम भार वर्ग सब जूनियर में फर्रुखाबाद के रजनीश कुमार प्रथम, रिषम राय व आकाश कुमार क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। 68 किलोग्राम भार वर्ग में कायमगंज के रतन कुमार प्रथम, फर्रुखाबाद के शिवम कुमार द्वितीय व अजय आनंद ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। 73 किलोग्राम भार वर्ग में कायमगंज के रवी शाक्य प्रथम रहे। मंझना के मोहित कुमार द्वितीय, कायमगंज आनंद कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 81 किलो भार वर्ग में फतेहगढ़ के विकास कटियार ने प्रथम स्थान हासिल किया। कायमगंज के अमन अली द्वितीय रहे।


कालेज प्राचार्य डा. डीपी राय, सेवानिवृत्त प्रोफेसर सत्यशील अग्निहोत्री, भारोत्तोलन संघ के जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान, सचिव पंकज यादव, संयोजक सर्वेंद्र सिंह यादव, वरिष्ठ खिलाड़ी इंद्रपाल सिंह चौहान, विपिन कुमार यादव, दिनेश यादव, कुलदीप शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed