फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   आग से पांच झोपड़ियां खाक, एक मवेशी की मरा, दो झुलसे

आग से पांच झोपड़ियां खाक, एक मवेशी की मरा, दो झुलसे

Sat, 10 Nov 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
आग से पांच झोपड़ियां खाक, एक मवेशी की मरा, दो झुलसे
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। दीपक की लौ से थाना क्षेत्र के नगला हूसा में तीन झोपड़ियों में आग लग गई। आग से एक पशु की मौत हो गई, दो पशु गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला हूसा में दिवाली पर लोगों ने दीपक जलाए थे। दीपक की लौ से प्रदीप कुमार की झोपड़ी में आग लग गई। आग ने कन्हई लाल और सगुना देवी की झोपड़ी को भी चपेट में ले लिया।

प्रदीप की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और फायर ब्रिगेड को सूचना देकर आग बुझाना शुरू किया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों व कर्मचारियों ने जैसे-तैसे आग बुझाई। आग में प्रदीप कुमार, कन्हई लाल और सगुना देवी का घरेलू सामान जल गया। इसके साथ ही सगुना देवी के एक पशु की जलकर मौत हो गई और दो झुलस गए। उधर, गांव कलक्टरगंज में आतिशबाजी से कमलेश व शिव कुमार की झोपड़ी में आग लगने से भूसा, कंडा आदि सामान जल गया।
विज्ञापन



कंपिल थाना क्षेत्र के पथरामई गांव में चूल्हे की चिंगारी से तीन झोपड़ियां जल गईं। आग से ग्रामीणों का लाखों रुपये का घरेलू सामान व गल्ला आदि जल गया।
पथरामई गांव निवासी देवेंद्र की पत्नी सुनीता देवी बुधवार रात करीब 9.30 बजे झोपड़ी में चूल्हे पर खाना बना रही थीं। उसी समय चूल्हे से निकली चिंगारी छप्पर में जा गिरी। हवा चलने से चिंगारी भड़क गई और आग ने पड़ोसी अजय पाल और पुष्पेंद्र की झोपड़ियों को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


झोपड़ी के अंदर लेटे अजयपाल और उसके पुत्र पुष्पेंद्र ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी व मिट्टी डालकर तीन घंटे की मशक्कत के बाद जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। आग से देवेंद्र के घर में रखी दस हजार की नगदी, गृहस्थी का सामान, आठ क्विंटल गेहूं, एक पंपसेट, एक बैलगाड़ी, पुष्पेंद्र के घर में रखा पांच क्विंटल गेहूं, गृहस्थी का सामान और अजयपाल के घर में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। प्रधान अवधेश कुमार ने राजस्व विभाग को सूचना दी। कानूनगो मुरारी लाल गुप्ता ने गांव पहुंचकर अग्निपीड़ितों से जानकारी की। कानूनगो ने बताया कि उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर पीड़ितों को मुआवजा दिलवाया जाएगा।

-ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed