फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   टक्कर लगने से टेंपो पलटा, चालक की मौत

टक्कर लगने से टेंपो पलटा, चालक की मौत

Sat, 10 Nov 2018 12:01 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
टक्कर लगने से टेंपो पलटा, चालक की मौत

विज्ञापन
फर्रुखाबाद। टेंपो में अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को यूपी 100 लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों के पहुंचने पर उसकी शिनाख्त हो सकी।



शहर कोतवाली के मोहल्ला लिंजीगंज निवासी हरीशंकर राठौर (45) पुत्र राधेश्याम के पास टेंपो है। गुरुवार रात हरीशंकर टेंपो लेकर फतेहगढ़ की ओर जा रहे थे। जब वह फतेहगढ़ के नेकपुर के पास से गुजर रहे थे, उसी समय सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया। सूचना पर यूपी 100 पुलिस घायल को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची। वहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। इस पर बेटी छाया के साथ ही परिवार के अन्य लोग अस्पताल पहुंचे। शव को देखकर उसकी शिनाख्त की। परिजनों में कोहराम मच गया। छाया ने बताया कि उसके दो भाई शुभम और किशन दिल्ली में नौकरी करते हैं। उनको सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


-फतेहगढ़ के नेकपुर में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed