{"_id":"5bce0852bdec2269b3459135","slug":"154022916814-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकार्ड फाइल से प्रार्थना पत्र लेने पर टीएस झल्लाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकार्ड फाइल से प्रार्थना पत्र लेने पर टीएस झल्लाईं
Updated Mon, 22 Oct 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। नगर पालिका के टैक्स कार्यालय में रिकार्ड फाइल में लगा प्रार्थनापत्र पीड़ित को देने पर कर अधीक्षक (टीएस) काफी खफा हुईं। संबंधित कर्मचारी को कड़ी फटकार लगाई। इस पर दोनों में काफी देर तक खूब नोकझोंक हुई। बाद में कुछ लोगों ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
नगर पालिका के टैक्स कार्यालय में सोमवार को दोपहर एक व्यक्ति आया और वहां तैनात महिला कर्मचारी से संपूर्ण समाधान दिवस में की गई शिकायत के निस्तारण के बारे में जानकारी मांगी। महिला कर्मचारी ने रिकार्ड फाइल में लगा प्रार्थनापत्र व्यक्ति को दिखाया तो वह उसे लेकर जाने लगा। यह देख कर अधीक्षक (टीएस) किरन देवी ने महिला कर्मचारी को फटकार लगाते हुए कहा कि रिकार्ड फाइल से प्रार्थनापत्र क्यों दिया। उन्होंने प्रार्थनापत्र छीनकर फाइल में लगा दिया। इस बात को लेकर महिला कर्मचारी और कर अधीक्षक के बीच नोकझोंक होने लगी। नोकझोंक होते देख व्यक्ति मौके से खिसक गया।
अन्य कर्मचारियों ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया। टीएस किरन देवी ने बताया कि रिकार्ड फाइल गोपनीय रखी जाती है। अखिलेश तिवारी नामक व्यक्ति ने दाखिल खारिज के लिए संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया था। इसकी जांच चल रही है। वहीं प्रार्थनापत्र रिकार्ड फाइल में लगा था, जिसे वह ले जाने लगा था। वहीं, महिला कर्मचारी लता देवी का कहना है कि मानवता के नाते प्रार्थनापत्र दिखाया था। उन्हें क्या पता था कि वह उसे ले जाने लगेगा।