फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   किसानों को धान का भुगतान होगा 72 घंटे में

किसानों को धान का भुगतान होगा 72 घंटे में

Sun, 21 Oct 2018 11:08 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
किसानों को धान का भुगतान होगा 72 घंटे में
फर्रुखाबाद। किसानों को धान बेचने के 72 घंटे के भीतर आरटीजीएस के जरिए भुगतान कर दिया जाएगा। इसके लिए किसानों को आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। जिले में धान खरीद के लिए 16 केंद्र बनाए गए हैं। पंजीकृत समितियां सीमांत किसानों से 25 क्विंटल और लघु किसानों से 50 क्विंटल खरीद कर सकेंगी। जिले को धान खरीद के लिए 11200 क्विंटल का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन


किसानों को सरकारी केंद्रों पर अपनी उपज बेचने के कई दिनों बाद तक उसकी कीमत नहीं मिल पाती है। इसी के चलते इस बार योगी केबिनेट ने फैसला किया है कि अब किसानों को 72 घंटे के अंदर भुगतान कर दिया जाएगा। यह भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया जाएगा। इसके साथ ही किसानों को उतराई-छनाई के रूप में 20 रुपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। यदि किसान धान की छनाई करके नहीं लाते हैं और क्रय केंद्र के कर्मियों से कराते हैं तो यह रकम केंद्र के कर्मियों को देनी होगी। धान बेचने वाले किसानों को अपनी खतौनी लगानी होगी। खतौनी का सत्यापन भी कराया जाएगा। इससे पता चलेगा कि किसान वास्तव में अपनी ही उपज की बिक्री कर रहा है।
विज्ञापन


200 रुपये बढ़ा धान का समर्थन मूल्य
किसानों की आय में बढ़ोत्तरी के उद्देश्य से सरकार ने धान का समर्थन मूल्य और प्रोत्साहन राशि दोनों को बढ़ा दिया है। सामान्य धान का समर्थन मूल्य 180 रुपये बढ़ाकर 1750 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। जबकि ए ग्रेड के धान का समर्थन मू्ल्य 200 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 1770 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नवंबर से शुरू होगी खरीद
जिले में धान की खरीद सरकारी क्रय केंद्रों पर एक नवंबर से शुरू होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, आगरा अलीगढ़ आदि में धान की खरीद एक अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। यहां धान की फसल अगैती होती है। इन जिलों में खरीद 31 जनवरी से ही बंद भी हो जाएगी। जबकि जिले में खरीद 28 फरवरी तक चलेगी।


दो दिन लघु व सीमांत किसानों के लिए आरक्षित
लघु व सीमांत किसान वैसे तो प्रतिदिन अपनी उपज बेच सकते हैं, लेकिन हर सप्ताह में दो दिन केवल लघु व सीमांत किसानों के लिए ही आरक्षित होंगे। इस दिन अन्य किसान धान नहीं बेच सकेंगे।

किसानों को भुगतान 72 घंटे में आरटीजीएस के माध्यम से कर दिया जाएगा। जिले में 16 सरकारी क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें तैयारियां चल रही हैं।
संजीव सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed