फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   सपा गठबंधन चाहेगी तो सेक्युलर मोर्चा करेगा विचार

सपा गठबंधन चाहेगी तो सेक्युलर मोर्चा करेगा विचार

Thu, 11 Oct 2018 10:58 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
सपा गठबंधन चाहेगी तो सेक्युलर मोर्चा करेगा विचार
फर्रुखाबाद। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को धार देने आए कानपुर मंडल प्रभारी रघुराज शाक्य ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सपा यदि सेक्युलर मोर्चा से गठबंधन की पहल करेगी तो विचार किया जाएगा। भाजपा से किसी भी कीमत पर गठबंधन नहीं होगा। इसके बाद हुई बैठक में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि शिवपाल सिंह यादव ने उपेक्षित लोगों के लिए समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन किया है।
विज्ञापन


गुरुवार को मेजर एसडी सिंह कालेज में मंडल प्रभारी रघुराज शाक्य ने कहा कि सपा में जमीनी नेताओं की कद्र नहीं है। शिवपाल सिंह यादव कार्यकर्ता से लेकर पदाधिकारी तक के सम्मान की लड़ाई लड़ते हैं। लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर मंडल प्रभारी ने कहा कि पार्टी सिर्फ नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारेगी। बाकी सभी सीटों पर दमदारी से चुनाव लड़ा जाएगा। नेताजी जहां से भी चुनाव लड़ेंगे सेक्युलर मोर्चा उनकी मदद करेगा। क्योंकि वह पितातुल्य हैं और पिता के सामने कोई खड़ा नहीं हो सकता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कई पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री पार्टी से संपर्क में हैं। 40 छोटे दलों के साथ ही कुछ बड़े दलों से भी समर्थन की बात चल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए जुटने का आह्वान किया। कहा कि जल्द ही शिवपाल सिंह यादव जिले में आकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह यादव, कंपिल चेयरमैन उदयपाल, जिला पंचायत सदस्य नीलेश यादव, प्रदीप यादव, विश्वास गुप्ता, सुरेंद्र सिंह गौर, मोहन सिंह और सुषमा जाटव आदि मौजूद रहीं।


समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के कानपुर मंडल प्रभारी रघुराज शाक्य ने पक्कापुल स्थित एक फाटक में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। नगर अध्यक्ष मिन्ना खां, असलम शेर खां, वारिस अली, नासिर अली और परवेज अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed