{"_id":"5bbf874ebdec224fe87ab79b","slug":"153927864316-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज कल्याण विभाग के सभी एडीओ का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज कल्याण विभाग के सभी एडीओ का वेतन रोका
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। इसमें बताया गया कि वृद्धावस्था पेंशन के दस हजार से ज्यादा आवेदन लंबित हैं। इस पर डीएम ने विभाग के सभी एडीओ के वेतन रोकने के आदेश दिए।
उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि ब्लाक स्तर पर लंबित वृद्धावस्था पेंशन के आवेदनों का तत्काल निस्तारण किया जाए। नगर पालिका फर्रुखाबाद को वृद्धावस्था पेंशन के लंबित आवेदनों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत विवाह समारोह से पूर्व ही सभी व्यवस्थाओं की गंभीरता से जांच की जाए। शादी पहली बार ही हो रही है, यह सुनिश्चित कर लें। मानक के अनुसार सामग्री दें। सामूहिक विवाह समारोह में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की अनदेखी न की जाए।
जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारी से कहा कि समस्त सभासदों से वार्ता करके मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत अधिक से अधिक आवेदन कराने के निर्देश दें। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ आयुष्मान योजना की बैठक ली। इसमें उन्होंने कहा कि आयुष्मान मित्र प्रतिदिन अस्पतालों में बैठें। साथ ही सीएमओ को निर्देश दिए कि अस्पतालों व अन्य जगहों पर योजना का प्रचार प्रसार करवाएं। टोल फ्री नंबर की भी होर्डिंग लगवाएं। उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी कायमगंज, समाज कल्याण अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।