{"_id":"5ba7d3d9867a557ed4317d66","slug":"153772538020-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्थाओं के बीच जन आरोग्य योजना का हुआ उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्थाओं के बीच जन आरोग्य योजना का हुआ उद्घाटन
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। अव्यवस्थाओं के बीच लोहिया अस्पताल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का उद्घाटन सांसद मुकेश राजपूत ने किया। इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ के बारे में बताया। जिले में अभी तक चिह्नित किए गए नौ लोगों को इस योजना का गोल्डन कार्ड दिया गया।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के उद्घाटन के लिए सांसद, डीएम समेत अन्य लोग मंच पर बैठे थे। इस दौरान माइक खराब हो गया। काफी देर तक जब माइक सही नहीं हुआ तो बगैर माइक के ही बोलना पड़ा। इस योजना का लाइव प्रसारण देखने के लिए हाल में दो एलईडी लगाई गई थीं। उसी समय एलईडी खराब हो गईं। उसको सही करने में ठेकेदार को करीब 20 मिनट लग गए। यह देखकर डीएम मोनिका रानी ने सीएमओ से नाराजगी जाहिर की। सीएमएस राजेश तिवारी ने ठेकेदार के भाई को जल्द से जल्द सही करने के निर्देश दिए। रांची में प्रधानमंत्री के योजना के उद्घाटन करने के बाद दोपहर करीब 1 बजे भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने इस योजना का शुभारंभ किया।
सांसद ने योजना की लाभार्थी सरिता देवी, सपना कटियार, सविता देवी, सुरजा देवी, उर्मिला देवी, कमला देवी, रामसखी, राजरानी, मंजू देवी को गोल्डन कार्ड दिया। योजना के लाभार्थी जिले में ही नहीं दूसरे प्रदेश के चिह्नित अस्पतालों में अपना इलाज करा सकते हैं। जिले में 1.27 लाख लोगों को इसका लाभ मिलेगा। अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने बताया कि पूरे देश में इस योजना का उद्घाटन किया जा रहा है। इस अभियान को सही ढंग से चलाने के लिए सभी को जागरुक करने की जरूरत है। जो लोग इस योजना के पात्र नहीं होंगे। उनका नाम काट दिया जाएगा। हर साल इस कार्ड धारक के परिवार वाले पांच लाख तक का इलाज करा सकेंगे। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि कैंसर, हृदयरोग समेत 1350 गंभीर बीमारियों को इस योजना में शामिल किया गया है। इस अभियान के लिए एएनएम, आशा और प्रधानों को भी बताया गया है। जिससे गरीब लोगों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
जब सांसद अपनी कुर्सी हटा कर साधारण कुर्सी पर बैठे
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल के मीटिंग हाल में इस योजना के बारे में बताया जा रहा था। मंच पर सांसद की अलग से कुर्सी बीच में रखी हुई थी। इस दौरान सांसद ने अपनी कुर्सी को वहां से हटवा दी। मंच पर जैसी कुर्सी पड़ी थी वैसी ही कुर्सी को रखा गया। मंच पर सांसद मुकेश राजूपत, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, सीएमओ डॉक्टर अरुण कुमार, सीएमएस डॉक्टर राजेश तिवारी बैठे। सुशील शाक्य के बीच में ही चले जाने के बाद भाजपा नेता रूपेश गुप्ता और संजीव मिश्रा बॉबी भी आ गए। वह भी मंच पर बैठ गए। ब्यूरो