{"_id":"5ba7d3d5867a557ff9674aef","slug":"15377253771-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामार मिनी बस पलटने से चार यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डग्गामार मिनी बस पलटने से चार यात्री घायल
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। सवारियां लेकर मोहम्मदाबाद से नवाबगंज जा रही डग्गामार मिनी बस सिरौली गांव के पास पलट गई। हादसे में बस में सवार चार सवारियों को गंभीर चोटें आईं हैं। उन्हें सीएचसी मोहम्मदाबाद में भर्ती कराया गया। अन्य यात्रियों के हल्की चोटें होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं बस के मिट्टी टीले में फंस जाने से बड़ा हादसा बच गया।
जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर एक मिनी बस मोहम्मदाबाद से नवाबगंज सवारियां लेकर जा रही थी। नौ सीट वाली इस बस में करीब 60 सवारियां भरी थी। नवाबगंज के गांव सिरौली के पास पहुंचने पर बंद पड़े भट्ठे के पास मिनी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटकर मिट्टी के टीले टिक गई। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
बस में सवार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव ज्योना निवासी जयवीर सिंह (30), मनु (20), नवाबगंज के गांव सिरौली निवासी कल्याण व मैनपुरी के कुरैली निवासी शिव कश्यप (20) गंभीर चोटें आईं हैं। सिरौली गांव के लोगों ने घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाल सीएचसी मोहम्मदाबाद में भर्ती कराया गया।