फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   फ्लैग मार्च कर व्यापारियों से मिले एसपी, दिया सुरक्षा का भरोसा

फ्लैग मार्च कर व्यापारियों से मिले एसपी, दिया सुरक्षा का भरोसा

Sun, 16 Sep 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
फ्लैग मार्च कर व्यापारियों से मिले एसपी, दिया सुरक्षा का भरोसा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। गणेश चतुर्थी और मोहर्रम में किसी प्रकार को गड़बड़ी न हो इसके लिए एसपी संतोष मिश्रा ने शनिवार की शाम सिटी सर्किल के सभी थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को लालगेट पर बुलाया। शहर कोतवाल राजेश पाठक, फतेहगढ़ कोतवाल झांझन लाल, मऊदरवाजा प्रभारी दधिबल तिवारी के साथ ही सभी चौकी प्रभारी और सिपाही एकत्रित हो गए।

एसपी के आने के बाद यहां से फोर्स ने लालगेट से चौक बाजार की ओर पैदल मार्च किया। इस दौरान एसपी ने रास्ते में दुकानदारों के साथ ही रहगीरों से मिल कर उनकी समस्याओं के साथ ही सुरक्षा का भरोसा दिया। एसपी ने दुकानदारों और रहगीरों से हाथ भी मिलाया। इस दौरान एसपी के निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने बाइक सवार लोगों की तलाशी ली। हेलमेट न पहने लोगों को हिदायत दी गई वह लोग हेलमेट पहन कर यात्रा करें। यहां से काफिला घुमना बाजार, चौक बाजार होते हुए तिकोना चौकी के पास पहुंचा। इसके बाद फोर्स बजरिया होता हुआ रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया।
विज्ञापन


फोर्स ने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के बैग की चेकिंग की। इस दौरान एसपी ने जब रेलवे ट्रैक से निकलते हुए यात्रियों को देखा तो उनको रोक दिया। उनसे रेलवे के पुल से होकर आने की हिदायत दी। चेकिंग के दौरान एसपी को दो किशोर मिले। उनसे पढ़ाई के बारे में पूछताछ की तो किशोरों ने पढ़ाई न करने की बात कही। एसपी ने बजरिया चौकी प्रभारी को बुला कर उनकी पढ़ाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि गणेश चतुर्थी और मोहर्रम को लेकर पैदल मार्च किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed