फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   गजानन को घर बुलाने, भक्त होने लगे दीवाने

गजानन को घर बुलाने, भक्त होने लगे दीवाने

Sun, 09 Sep 2018 11:34 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
गजानन को घर बुलाने, भक्त होने लगे दीवाने
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। गणेश चतुर्थी को धूमधाम से मनाने के लिए शहरवासी तैयारियों में जुट गए हैं। कारीगरों ने मिट्टी और पीओपी की भगवान गणेश की प्रतिमाएं भी तैयार कर ली हैं। बाजार में एक से नौ फीट की प्रतिमाएं उपलब्ध हैं। लोगों ने आर्डर भी देने शुरू कर दिए हैं।

13 सितंबर से गणेश चतुर्थी पर्व शुरू हो रहा है। शहर में कटरा डौरुनाथ, राजीव गांधी नगर, छेदा चूरन सिंह वाली गली, तलैया फजल इमाम, बजरिया, गुरुगांव देवी मंदिर, पलरिया स्थित सुरसा देवी मंदिर, पांडेश्वरनाथ मंदिर और कांच वाला मंदिर नाला मछरट्टा समेत करीब एक सैकड़ा से ज्यादा स्थानों पर गणेश स्थापना होगी। मिशन अस्पताल के पास और नई बस्ती मोहल्ला में कारीगरों ने मिट्टी और पीओपी की प्रतिमाएं बनाना शुरू कर दी हैं। गणेश प्रतिमाओं के आर्डर भी मिलने लगे हैं। एक फीट से लेकर नौ फीट तक की प्रतिमाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


कारीगर संजीव कुमार बताते हैं कि उनके पास मिट्टी की दो से नौ फीट की प्रतिमा है। मिशन अस्पताल के पास पीओपी की प्रतिमाओं का भंडार है। विभिन्न वैरायटियों की प्रतिमाएं यहां मौजूद हैं। कारीगर मंगीलाल चौहान का कहना है कि पांच माह से भगवान गणेश की प्रतिमाएं बना रहे हैं। अब तक करीब चार से सात फीट की प्रतिमा के आठ-दस आर्डर मिले हैं। एक-दो दिन में आर्डर तेजी से मिलने शुरू होंगे। अब तक वह करीब 40-45 पीओपी की प्रतिमाएं बना चुके हैं। मिट्टी की प्रतिमा बनाने में मिट्टी, फूस, फंटी, बांस, कलर और कपड़ा की आवश्यकता पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिट्टी गणेश प्रतिमा के दाम
एक फीट- 700 से 1000, ढाई फीट- 1600 से 2500, पांच फीट 3500 से 4500, सात फीट 5000 से 6500, नौ फीट 6500 से 11000 रुपये।

11.8 से 1.34 तक स्थापना का शुभ मुहूर्त
आचार्य योगीराज दबे बताते हैं कि भाद्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी पर्व मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना करते हैं। इस बार गणेश चतुर्थी पर गणेश मूर्ति की स्थापना करने का शुभ मुहूर्त पूर्वाह्न 11.08 बजे से शुरू होगा। दोपहर 1.34 बजे तक भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की जा सकती है। मिट्टी की गणेश प्रतिमा की स्थापना को शुभ माना गया है।


पूजन सामग्री
गणेश जी की प्रतिमा, पूजन के लिए चौकी, लाल कपड़ा, गंगाजल, कलश, पंचामृत, लाल कपड़ा, रोली, अक्षत, कलावा, जनेऊ, सुपाड़ी, इलाइची, नारियल, चांदी वर्क, लौंग, पंचमेवा, देशी घी, कपूर, लड्डू और मोदक आदि।


ऐसे करें गणेश जी की स्थापना
स्नान करने के बाद लाल वस्त्र पहनें। सही दिशा का चुनाव कर चौकी स्थापित करें। भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापना से पहले पंचामृत और फिर गंगाजल से स्नान कराएं। चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर दें। रिद्धि-सिद्धि के रूप में प्रतिमा के दोनों ओर एक-एक सुपाड़ी भी रखें। इसके बाद गणेश जी को सिंदूर और चांदी का वर्क लगाएं। फिर जनेऊ, लाल फूल, दूब, मोदक, लड्डू और नारियल आदि सामग्री भगवान को अर्पित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed