फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   डीएम की बैठक में उठा कागजों में राहत सामग्री बटने का मामला

डीएम की बैठक में उठा कागजों में राहत सामग्री बटने का मामला

Sun, 09 Sep 2018 11:34 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
डीएम की बैठक में उठा कागजों में राहत सामग्री बटने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी ने रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में बाढ़ क्षेत्र में राहत सामग्री बांटने की सत्यापन में लगाए गए नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें कायमगंज तहसील क्षेत्र में राहत सामग्री कागजों में ही ज्यादा बांटने का मुद्दा उठा। जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए एसडीएम को कैंप कार्यालय पर तलब कर लिया।

जिलाधिकारी को नोडल अधिकारियों ने बताया कि जिले में राहत सामग्री का वितरण सही से नहीं किया जा रहा है। कई गांव ऐसे हैं जहां पर चार या तीन बार राहत सामग्री बांटने की बात कही गई है। जबकि वहां पर एक ही बार राहत सामग्री बांटी गई है। कुछ गांवों में राहत सामग्री बांटी ही नहीं गई है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए पूछा कि जब एक सामग्री बांटी तो कई बार की रिपोर्ट कैसे आ रही है। इसके बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम कायमगंज को कैंप कार्यालय पर तलब कर लिया। इसके अलावा कुछ नोडल अधिकारियों को अपने क्षेत्र में सत्यापन करने नहीं जाने पर उनके पेच कसे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि सभी की रिपोर्ट प्रभारी मंत्री को भेजी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम हर जगह जानी चाहिए। राशन आदि भी सही से बंटवाएं। राहत सामग्री उन लोगों को दी जाएगी जिनके घरों में पानी सात दिन से ज्यादा भरा है। अन्य लोगों को राहत सामग्री का वितरण नहीं किया जाएगा। उन्होंने सीवीओ से कहा कि गांवों से शिकायतें आ रहीं हैं। सभी जगह टीकाकरण आदि कराएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं समस्त नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed