फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   भारत बंद का मिला-जुला रहा असर

भारत बंद का मिला-जुला रहा असर

Thu, 06 Sep 2018 11:28 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
भारत बंद का मिला-जुला रहा असर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। एससीएसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में व्यापार मंडल (मिश्र गुट) व अन्य सामाजिक संगठनों ने शहर में घूम-घूमकर बाजार बंद कराया। कुछ कालेज व महाविद्यालयों की भी छुट्टी करा दी। त्रिपोलिया चौक पर एससीएसटी एक्ट का पुतला फूंका।

गुरुवार सुबह करीब नौ बजे व्यापार मंडल मिश्र गुट के जिलाध्यक्ष संजीव मिश्र ‘बाबी’ के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एकत्र हुए। इन लोगों ने रेलवे रोड पर बाजार बंद कराया। रेलवे स्टेशन तिराहे पर बाजार बंदी के साथ ही रस्तोगी इंटर कालेज की छुट्टी करा दी। इसके साथ ही रामानंद बालक व बालिका इंटर कालेज, एनएकेपी डिग्री कालेज, एनएकेपी इंटर, कनौडिया इंटर कालेज और भारतीय पाठशाला इंटर कालेज में पहुंचकर छुट्टी कराई। व्यापारियों ने रेलवे रोड, त्रिपोलिया चौक, नेहरू रोड, घुमना बाजार, लालसराय, नाला मछरट्टा, लोहाई रोड और पक्कापुल तक दोपहर 12 बजे तक घूम-घूमकर बाजार बंद कराया। बाजार बंदी के दौरान किसी ने कोई विरोध नहीं किया। कुछ लोगों ने तो स्वेच्छा से ही दुकानें बंद रखीं। हालांकि 12 बजे के बाद धीरे-धीरे बाजार खुल गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर नंदी संकल्प सेना प्रमुख विक्रांत अवस्थी, शिक्षक संघ के नेता लालाराम दुबे, विशाल दुबे, विनीत अग्निहोत्री, अनुराग शुक्ल उर्फ पप्पन, शैलेश दीक्षित, खंजन कुमार, राजू गुप्ता, मनोज राठौर, मनोज रस्तोगी, सुधाकर चतुर्वेदी, राकेश सक्सेना और संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed