फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   फाल्ट से निजात दिलाने को फीडर की लाइन होगी छोटी

फाल्ट से निजात दिलाने को फीडर की लाइन होगी छोटी

Wed, 05 Sep 2018 11:54 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
फाल्ट से निजात दिलाने को फीडर की लाइन होगी छोटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्रों के फीडरों की लंबी लाइनों को छोटा करने की विभागीय अधिकारियों ने कवायद शुरू कर दी है। फतेहगढ़ उपकेंद्र से संचालित होने वाले मिल्कडेरी फीडर को अब लकूला विद्युत उपकेंद्र से जोड़ा जाएगा। इसका काम शीघ्र कराने के आदेश एसडीओ व जेई को दिए गए हैं।


शहरी क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्रों से फीडरों के माध्यम से मोहल्लों को बिजली दी जाती है। फीडरों की लाइन काफी दूर तक जाने के कारण फाल्ट आने पर उनको ठीक करने में समय लगता है। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। इस समस्या से निजात दिलाने को फीडरों की लाइनों को छोटा करने के लिए दूसरे अन्य उपकेंद्रों से जोड़ा जाएगा। फतेहगढ़ उपकेंद्र से संचालित होने वाला मिल्कडेरी फीडर को अब वहां से हटा कर लकूला विद्युत उपकेंद्र से जोड़ने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस फीडर की दो तरफ से लाइन बनाई जाएगी। एक लाइन उपकेंद्र से आवास विकास कालोनी होती हुई बाजार तक आएगी और दूसरी लाइन कादरीगेट चौरी के पास से होती हुई लालदरवाजे तक बनाई जाएगी। एक्सईएन शहरी पंकज अग्रवाल ने बताया कि मिल्कडेरी फीडर को लकूला से जोड़ने का काम जल्द पूरा करने के आदेश एसडीओ और जेई को दिए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed