फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   कमिश्नर ने बाढ़ से निपटने को कसे मातहतों के पेंच

कमिश्नर ने बाढ़ से निपटने को कसे मातहतों के पेंच

Tue, 04 Sep 2018 11:35 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
कमिश्नर ने बाढ़ से निपटने को कसे मातहतों के पेंच
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। प्राथमिकता के आधार पर बाढ़ पीड़ितों की जानमाल की सुरक्षा करें। अलर्ट रहें कि जानवरों में बीमारी न फैलने पाए। गांवों के अंदर मोबाइल चिकित्सीय टीम जाकर बाढ़ पीड़ितों को दवा बांटे। यह बात मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में कमिश्नर सुभाष शर्मा ने कही। इस दौरान 348 में 38 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया।

सदर तहसील में मंगलवार को जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। दोपहर करीब 1.20 बजे कमिश्नर सुभाष शर्मा भी पहुंच गए। सांसद प्रतिनिधि दिलीप भारद्वाज ने कमिश्नर को पत्र देकर कहा कि नगर पालिका के भ्रष्टाचार की जांच कई दिनों से चल रही है लेकिन अभी तक जांच पूरी नहीं हो सकी है। इसमें लीपापोती की जा रही है। उन्होंने नगर पालिका और डूडा कार्यालय की टीम बनाकर जांच करवाने की मांग की। कमिश्नर ने जिलाधिकारी को मामले को गंभीरता से देखने के निर्देश दिए। सभासद श्यामसुंदर लल्ला, अनुभव कनौजिया, अतुल शंकर दुबे और सभासद पति बाबू अग्निहोत्री ने कहा कि 23 जून को हुई बोर्ड की बैठक की अभी तक कार्रवाई रिपोर्ट उन्हें नहीं दी गई है। भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाया तो पालिकाध्यक्ष ने उनके वार्डों में विकास कार्य कराने बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन

सभासद रावेश मिश्र ने कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया में दवा का छिड़काव कराने की मांग की। आफताब अंसारी, अनवर खां, मोहम्मद इकलाख और दानिश आदि ने कोतवाली के एक सिपाही पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हटवाने की मांग की। हाता मिंडू खां की विलकीस बेगम और सलावत खां के सुभाषचंद्र ने पीएम आवास दिलवाने की मांग की। कमिश्नर ने पीओ डूडा जय विजय सिंह को बुलाकर मामले का निस्तारण करने के आदेश दिए। सीडीओ अपूर्वा दुबे, एसडीएम सदर ईशान प्रताप सिंह और एएसपी त्रिभुवन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed