फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बिजली गुल होने से 300 गांवों में कृष्ण जन्मोत्सव मना अंधेरे में

बिजली गुल होने से 300 गांवों में कृष्ण जन्मोत्सव मना अंधेरे में

Mon, 03 Sep 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
बिजली गुल होने से 300 गांवों में कृष्ण जन्मोत्सव मना अंधेरे में
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजेपुर (फर्रुखाबाद)। 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से चार उपकेंद्र ठप हो गए। इससे करीब 300 गांवों की बिजली गुल होने से कान्हा का जन्मोत्सव अंधेरे में मनाया गया। त्योहार पर भी निगम के अधिकारी बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं रख पाए। इससे लोगों में गुस्सा है।

भोलेपुर बेवर रोड स्थित ट्रांसमिशन से अमृतपुर, अमृतपुर तहसील, राजेपुर और सलेमपुर विद्युत उपकेंद्र को 33 केवी लाइन गई है। इससे चारों फीडर बंद होने से करीब 300 गांवों की बिजली गुल हो गई। कर्मचारी पूरे दिन फाल्ट खोजते रहे। एक स्थान पर तार टूटा मिलने पर उसको जोड़ दिया गया। इसके बाद भी सप्लाई उपकेंद्रों को नहीं मिल सकी। राजेपुर और अमृतपुर क्षेत्र में वैसे भी बाढ़ से कई गांवों की बिजली बंद चल रही है। जिन गांवों में बाढ़ का पानी नहीं है, वहां भी त्योहार के दिन विभागीय अधिकारी बिजली मुहैया नहीं करा पाए। इससे ग्रामीणों को जन्माष्टमी का त्योहार अंधेरे में मनाना पड़ा। अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि 33 केवी लाइन में फाल्ट नहीं मिल रहा है। इससे बिजली सप्लाई बंद है। फाल्ट मिलने पर ठीक कर आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन


लकूला की इनकमिंग की सीटी फुंकी, बिजली गुल
फर्रुखाबाद। लकूला विद्युत उपकेंद्र के आवास विकास फीडर की सीटी 11केवी लाइन में आए फाल्ट से जल गई। फीडर बंद होने से करीब एक दर्जन मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। आवास विकास स्थित लकूला विद्युत उपकेंद्र से शहर व ग्रामीण इलाकों को बिजली दी जाती है। इस उपकेंद्र के आवास विकास फीडर की सीटी से जोरदार धमाका हुआ। उसके जलने से चिंगारी निकली। इसकी चपेट में आने से एसएसओ बाल बाल बच गया। फीडर बंद होने से आवास विकास कालोनी समेत एक दर्जन मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। अवर अभियंता राघवराम पांडेय उपकेंद्र पर पहुंचे और सीटी बदलवाने का काम शुरू कराया। देर शाम सीटी बदलने पर मोहल्लों की बिजली आपूर्ति दी गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed