फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बीएसए के पास शिक्षक नेता को बैठा देख शिक्षकों ने किया हंगामा

बीएसए के पास शिक्षक नेता को बैठा देख शिक्षकों ने किया हंगामा

Thu, 23 Aug 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
बीएसए के पास शिक्षक नेता को बैठा देख शिक्षकों ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक में सरप्लस शिक्षकों को समायोजित करने को गुरुवार को विकल्प पत्र बीएसए कार्यालय में शिक्षकों से भरवाए गए। विकल्प पत्र भरते समय शिक्षकों ने एक शिक्षक नेता को बीएसए के पास बैठा देखकर हंगामा शुरू कर दिया। शिक्षकों ने समायोजन में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया। बीएसए ने शिक्षकों को नियमानुसार समायोजन होने का आश्वासन देकर शांत कराया।

बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक स्कूलों में 66 और जूनियर स्कूलों में 18 शिक्षक सरप्लस थे। शासन के आदेश पर इन शिक्षकों को पद रिक्त वाले स्कूलों में समायोजन करने की बीएसए ने प्रक्रिया शुरू की। शिक्षकों की वरिष्ठता सूची निकाल कर गुरुवार को कार्यालय में विकल्प पत्र भरवाए गए। इसके लिए जिन स्कूलों में शिक्षकों के पद रिक्त थे उन स्कूलों की सूची चस्पा की गई थी। बीएसए कार्यालय में विकल्प पत्र भरने आए शिक्षकों ने बीएसए के पास एक शिक्षक नेता को बैठा देखा। यह देखकर शिक्षक खफा हो गए और समायोजन में शिक्षक नेताओं के साथ मिलकर खेल करने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। शोर होने पर पहले बीएसए चुपचाप बैठे रहे।
विज्ञापन


हंगामा बढ़ता देखकर उन्होंने शिक्षकों को बुलाया और हंगामा का कारण पूछा। शिक्षक नेता के बैठने की बात बताने पर बीएसए ने कहा कि समायोजन नियमानुसार होगा। इसके बाद शिक्षक शांत हुए। बीएसए राजकुमार पंडित ने बताया कि 66 प्राथमिक और 18 उच्च प्राथमिक के शिक्षकों के समायोजन को विकल्प पत्र भरवा लिए गए हैं। इनकी तैनाती के अनुमोदन को पत्रावली सीडीओ और जिलाधिकारी को भेजी है। अनुमोदन मिलने के बाद तैनाती आदेश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed