{"_id":"5b7ef6c442c79246753429e4","slug":"15350473541511-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 गायें बूढ़ी गंगा के दलदल में फंसीं, चार निकालीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 गायें बूढ़ी गंगा के दलदल में फंसीं, चार निकालीं
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। ब्लाक क्षेत्र के गांव ऊगरपुर में बूढ़ी गंगा की बाढ़ के बाद कम हुए पानी से दलदल हो गया। इसमें करीब 11 अन्ना गायें फंस गईं। गुरुवार को ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद चार गायों को निकाल लिया। ग्रामीणों का कहना है कि शेष गायों को शुक्रवार को निकालेंगे। वहीं, प्रशासन ने जानकारी से इनकार किया है।
ऊगरपुर गांव में बूढ़ी गंगा की बाढ़ आ गई थी। दो दिन पहले पानी कम होने से बूढ़ी गंगा किनारे दलदल हो गया। बताया जा रहा है कि बुधवार को उधर से गुजरते समय करीब 11 छुट्टा गायें दलदल में फंस गईं। काफी प्रयास के बाद भी गायें नहीं निकल सकीं। गुरुवार को ग्रामीण उधर से गुजरे तो गायों को फंसा देखा। ऊगरपुर गांव के होरीलाल, भूरेलाल, सरपारपुर गांव के सुनील कुमार, जीतू और बच्चूलाल दलदल में लेटकर गायों तक पहुंचे। इन लोगों ने जैसे-तैसे रस्सी के सहारे चार गायों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
सात गायें अभी भी कीचड़ में ही फंसी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वह लोग लेटकर गायों के पास गए और सींगों में रस्सी बांधकर चार गायों को खींचकर निकाला। शुक्रवार को भी बची हुई गायों को निकाला जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, कायमगंज एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि गायों के दलदल में फंसे होने की जानकारी नहीं थी। पता कर गायों को दलदल से निकाला जाएगा।