फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   नगला नान में बुखार से बालिका की मौत, कई बच्चे बीमार

नगला नान में बुखार से बालिका की मौत, कई बच्चे बीमार

Thu, 23 Aug 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
नगला नान में बुखार से बालिका की मौत, कई बच्चे बीमार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। ब्लाक क्षेत्र के गांव नगला नान में करीब पांच-छह दिनों से कई बच्चे बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। बुधवार शाम उपचार के दौरान एक बालिका की मौत भी हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बावजूद चिकित्सीय टीम गांव झांकने तक नहीं आई।

नगला नान गांव में श्यामपाल की बेटी आराध्या (डेढ़ साल) को करीब पांच-छह दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका अमलैया आशानंद के एक नर्सिंग में इलाज करवा रहे थे। बुधवार देर शाम उपचार के दौरान आराध्या की मौत हो गई। इसके अलावा नगला नान में अंशु पुत्र श्यामपाल, अभय पुत्र गुड्डू, दुर्गा पुत्री रामरतन, करिश्मा और सहबाग पुत्र मनोज कुमार समेत करीब 12-13 बच्चों को पांच-छह दिनों से बुखार आ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इसकी सूचना भी दी गई लेकिन चिकित्सीय टीम नहीं आई। मजबूरी में झोलाछाप और नर्सिंग होम में बच्चों का इलाज करवाना पड़ रहा है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. धन सिंह ने बताया कि उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। शुक्रवार को गांव में टीम भेजकर दवा बंटवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed