{"_id":"5b7c56ab42c792465604283a","slug":"15348752975-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाता न खुलने से गुस्साए छात्रों ने बैंक के सामने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाता न खुलने से गुस्साए छात्रों ने बैंक के सामने लगाया जाम
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक द्वारा छात्रों का जीरो बैलेंस पर खाते न खोलने का खामियाजा मंगलवार को छिबरामऊ-फर्रुखाबाद से गुजरने वाले राहगीरों को उठाना पड़ा। बैंक प्रबंधक से नाराज छात्रों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। इस मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। हालांकि तीन प्रशासनिक अफसरों के समझाने के तीन घंटे के बाद छात्र रास्ते से हटे। इसके बाद ही मार्ग पर यातायात का संचालन हो सका। हालांकि आक्रोशित छात्रों ने इस दौरान जाम में फंसी स्कूली बच्चों की बस और एंबुलेंस को खुद ही निकलवाया।
जहानगंज स्थित पुत्तूलाल गोमती देवी इंटर कालेज के कक्षा नौ के छात्रों को छात्रवृत्ति फार्म के लिए बैंक खाते की जरूरत है। करीब डेढ़ माह पहले छात्रों ने इसके लिए आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की शाखा में आवेदन फार्म जमा किए थे। खाता खोले जाने को लेकर छात्रों ने बैंक मैनेजर से संपर्क किया था पर वो उनको टरका रहे थे। इसी क्रम में मंगलवार को छात्र बैंक पहुंचे और खाता खोलने को शाखा प्रबंधक से कहा। इस पर प्रबंधक ने कहा कि जीरो बैलेंस पर खाता नहीं खुलेगा। छात्रों के कहने पर शिक्षक सुरेंद्र सिंह यादव बैंक पहुंचे और बैंक प्रबंधक से बात की। उनसे भी बैंक प्रबंधक ने जीरो बैलेंस पर खाते खोलने से इंकार किया।
इसके बाद छात्रों ने बैंक के सामने छिबरामऊ-फर्रुखाबाद मार्ग पर साइकिलें, बेंच व ठेली आदि खड़ी कर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और छात्रों को समझाने का प्रयास लेकिन छात्र नहीं मानें। करीब तीन घंटे बाद एसडीएम सदर रमेश चंद्र व जिला समाज कल्याण अधिकारी के आने पर छात्रों ने जाम खोल दिया। एसडीएम ने बैंक प्रबंधक को 25 अगस्त तक सभी छात्रों के खाते खोलने के निर्देश दिए।