फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बकरीद आज: तैयारियों में गुलजार रहे बाजार

बकरीद आज: तैयारियों में गुलजार रहे बाजार

Tue, 21 Aug 2018 11:45 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
बकरीद आज: तैयारियों में गुलजार रहे बाजार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। ईदुल अजहा (बकरीद) की खरीद की वजह से मंगलवार को बाजार गुलजार रहे। ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज का वक्त निर्धारित कर दिया गया है। बुधवार को ईदुल अजहा परंपरानुसार मनाया जाएगा।

ईदुल अजहा के चलते महिलाओं की सौंदर्य प्रसाधन, चूड़ियों और कपड़ों की दुकानों पर खरीददारी के लिए भीड़ लगी रही। युवा वर्ग के लोग रेडीमेड की दुकानों पर नजर आए। घुमना बाजार, सेठगली, पल्लाबाजार में खासी चहल पहल रही। नितगंजा बाजार, लाल सराय में बकरों की अस्थाई मंडी लगी। यहां संपन्न परिवार के लोगों ने मनपसंद बकरे मुंहमांगी कीमतों पर खरीदे।
विज्ञापन


मौलाना एजाज अहमद नूरी ने बताया कि ईदुल अजहा का त्योहार पैगंबर हजरत इब्राहीम के एक ख्वाब से जुड़ा है। इसमें अल्लाह ने अपने पैगंबर का इम्तिहान लिया। पैगंबर ने अपने चहेते बेटे हजरत इस्माईल की कुर्बानी पेश कर दी। यह अलग बात है कि अल्लाह ने उनके बेटे को बचा लिया। उसकी याद ताजा करने के लिए मुसलमान जानवर कुर्बान करते हैं। ईदुल अजहा का जश्न तीन दिन मनाने की परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय यहां होगी नमाज
सुबह 8 बजे- फतेहगढ़ ईदगाह, मस्जिद हुसैनिया मुजीविया।
सुबह 8.15 बजे- नई ईदगाह, पुरानी ईदगाह
सुबह 8.30 बजे- मस्जिद रानी साहब
सुबह 8.45 बजे- मस्जिद शमसेर खां
सुबह 9.00 बजे- मस्जिद काजी साहब
सुबह 10.00 बजे- सुनहरी मस्जिद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed