{"_id":"5b73156a42c7927d8855d69c","slug":"15342687702372-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा टीम ने 372 किलोग्राम खाद्य तेल किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा टीम ने 372 किलोग्राम खाद्य तेल किया सीज
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ में छापेमारी अभियान चलाया। टीम ने लालगेट तिराहा से मिलावट होने के शक में 372 किलोग्राम खाद्य तेल सीज किया। सरसों तेल के नमूने भी भरे।
जिला अभिहित अधिकारी सतीश कुमार के नेतृत्व में लालगेट तिराहा पर शिवा गुप्ता की भोलेनाथ एंड संस की दुकान पर छापा मारा गया। टीम ने यहां से 372 किलोग्राम खाद्य तेल मिलावट होने के शक में सीज कर नमूना भी भरा। इसके बाद टीम ने रखा तिराहा पर बनखड़िया में राहुल सागर और संजीव कुमार की परचून की दुकानों पर भी छापेमारी की। टीम ने दोनों दुकानों से सरसों तेल के नमूने भरे।
गाड़ीखाना फतेहगढ़ में अजय कुमार की दुकान पर एक्सपायरी डेट के मसाले और बेसन मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। जिला अभिहित अधिकारी ने दुकानदार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी। जिला अभिहित अधिकारी ने बताया कि छापेमारी अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी, विजेंद्र कुमार और विमल कुमार आदि मौजूद रहे।