{"_id":"5b73156942c7927d8855d699","slug":"15342687689-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मरपुर में डायरिया फैला, बच्चे-बूढ़े चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मरपुर में डायरिया फैला, बच्चे-बूढ़े चपेट में
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। उम्मरपुर गांव में डायरिया फैलने से करीब पचास लोग चपेट में आ गए हैं। एक परिवार के तीन से चार लोग डायरिया से पीड़ित हैं। इसकी जानकारी दिए जाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं गई। इससे परेशान ग्रामीण झोलाछाप से उपचार कराने को मजबूर हैं।
ब्लाक क्षेत्र के गांव उम्मरपुर में डायरिया ने पैर फैला दिए हैं। बच्चे और बूढ़े चपेट में आने से गांव के लोग परेशान हैं। कुछ परिवार के लोगों ने पीड़ितों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया है तो कुछ गरीबी से गांव में झोलाछाप से उपचार करा रहे हैं। गांव के धर्म सिंह (45), इनकी पुत्री रूबी (16), सुलोचना (12), कृपांती (6), कुंदन सिंह की पुत्री जागृति (18), रामपाल की पत्नी शकुंतला देवी (65), नफीज का पुत्र नाजिम (5), शादाम (3), नजीम का पुत्र नदीम (2), सोनू की पुत्री सोनम (3), इसरार का पुत्र इमरार (9), सत्तार की पत्नी नूरजहां (56), इनकी पुत्री इवराना (17), समीम का पुत्र फैसल (6), पुत्री गुलसफा (3), पुत्र अल्फाज(1), अब्राहिम (6माह), सगीर की पत्नी अमरीन बेगम (25), असलम का पुत्र आदिल (13), शौकत अली की पुत्री महजवान (10), नत्थू लाल (50), इरशाद की पुत्री रौनक (4), पुत्र बसीम (10), सगीर (28) और मानसिंह (55) समेत करीब 50 लोग बीमार हैं। इनको उल्टी और दस्त हो रहे हैं।
सीएचसी प्रभारी डा. सुमित शाक्य ने बताया कि इसकी जानकारी हुई है। टीम को भेज कर बीमार लोगों का उपचार कराया जाएगा। टीम प्रभारी डा. श्याम किशोर ने बताया कि एनआरएचएम के डीजीएम के दौरे को लेकर महत्वपूर्ण सूचनाएं बनाई जा रही हैं। इसके चलते वहां जाने का समय नहीं मिला।