{"_id":"5b60a9ea4f1c1ba61f8b62e1","slug":"153306160411-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बरसात से शहर बना टापू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बरसात से शहर बना टापू
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। मूसलाधार बारिश से शहर टापू सा नजर आया। गली-कूंचों से लेकर मुख्यमार्गों पर जलभराव हो गया। कई मोहल्लों में घरों के अंदर पानी भर गया, जिससे लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी। बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
मंगलवार सुबह करीब 7.30 बजे बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक हुई मूसलाधार बरसात से लोगों का बुरा हाल हो गया। पल्ला तालाब, पलरिया, गंगानगर कालोनी, राजीव गांधी नगर, दिल्ली ख्याली कूंचा, कादरीगेट, बिर्राबाग, तलैया फजल इमाम, आवास विकास, बीबीगंज, साहबगंज चौराहा, मदारवाड़ी, नाला मछरट्टा, छक्का नाजिर कूंचा, बजरिया, जटवारा और छावनी समेत अधिकतर मोहल्लों में जलभराव हो गया। यही नहीं फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मुख्यमार्ग, रेलवे रोड, लोहाई रोड, नेहरू रोड और लालसराय मुख्यमार्ग भी जलमग्न हो गए। जलभराव होने से मुख्यमार्गों से लेकर गलियों से भी निकलने में लोगों को दिक्कत हुई। पानी के बीच होकर लोग स्कूल गए अपने बच्चों को कंधे पर लेकर नजर आए। छात्र-छात्राएं भी छाता लगाकर घर गईं। बारिश से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बाजार भी देर से खुले।
गंगानगर कालोनी नाला किनारे रहने वाले लोगों के घरों में पानी घुस गया। मोहल्ला राजीव गांधी नगर में सूबेदार सिंह चित्तौड़ी एडवोकेट और पीयूष पाल समेत कई लोगों के घरों के अंदर पानी घुस गया। उधर, फतेहगढ़ के मोहल्ला हाथीखान और भूसा मंडी में स्थित नाले चोक होने से बारिश में उफनाने लगे। नाले का पानी लोगों के घरों में घुस गया। जगह-जगह टूटी नाली की पटियों के कारण दो-तीन पशु पानी में गिरकर घायल हो गए। बारिश बंद होने के बाद लोगों ने घरों से पानी निकाला।
विज्ञापन
कई नाले हुए चोक, जेसीबी दौड़ती रहीं
भीषण बारिश के चलते तलैया फजल इमाम, छावनी, बीबीगंज, गंगानगर कालोनी, ठंडी सड़क और रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद समेत कई नाले उफना गए। इसके चलते पूरे शहर जलभराव की स्थिति हो गई। साथ ही पालिका प्रशासन के नाला सफाई अभियान की भी पोल खुल गई। फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मुख्यमार्ग पर नेकपुर क्रासिंग से पहले जलभराव होने से नगर पालिका प्रशासन ने सक्शन मशीन व जेसीबी भिजवाकर पानी को निकलवाना शुरू किया। मुख्य सफाई निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि बारिश ज्यादा होने से नाले उफना गए। जहां-जहां नाला चोक होने की सूचना मिल रही है, वहां जेसीबी भिजवाकर नालों की सफाई कराई जा रही है।