फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बारिश से जनजीवन प्रभावित, जलभराव से जूझ लोग

बारिश से जनजीवन प्रभावित, जलभराव से जूझ लोग

Mon, 30 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
बारिश से जनजीवन प्रभावित, जलभराव से जूझ लोग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। कई मोहल्लों में जलभराव हो गया, इससे लोग घरों में कैद हो गए। सुबह देर से दुकानें खुलीं। बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। 19.20 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

रविवार देर रात बारिश शुरू हुई जो सुबह 11 बजे तक होती रही। बच्चे भीगते हुए या छाता लगाकर स्कूल गए। नेहरू रोड, रेलवे रोड, घुमना, सेठ गली, चूड़ी वाली गली फतेहगढ़ और लोहाई रोड आदि के बाजार बरसात होने के चलते 11 बजे के बाद खुले। बरसात होने से तलैया फजल इमाम, इंडस्ट्रियल एरिया ठंडी सड़क, मदारवाड़ी, छेदा चूरन सिंह वाली गली, नाला मछरट्टा, गुदड़ी, बीबीगंज, कादरीगेट, गंगानगर कालोनी नाला किनारे और छावनी आदि मोहल्लों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन


हालांकि बाद में जलभराव तो समाप्त हो गया लेकिन पूरे दिन रिमझिम बरसात के चलते कई मोहल्लों में कीचड़ बना रहा। इसके चलते लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आवास विकास से गिहार बस्ती जाने वाले मार्ग, अंडियाना, जटवारा जदीद, भाऊटोला और अंगूरीबाग आदि मोहल्लों में कीचड़ से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी। बारिश होने से बाजारों और मुख्यमार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। सिंचाई विभाग के एक्सईएन सुशील सिंह ने बताया कि 19.20 मिमी बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से मोमिया की डिमांड बढ़ी
बारिश में कच्चे-पक्के घरों के साथ ही दीवारें गिरने से मोमिया की डिमांड बढ़ गई। लालसराय स्थित मोमिया की दुकानों पर ग्रामीणों की भीड़ नजर आई। 60 से लेकर 70 रुपये प्रतिमीटर मोमिया बेची गई। मोमिया विक्रेता अशोक कुमार ने बताया कि रोजाना की अपेक्षा सोमवार को मोमिया की बिक्री ज्यादा हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed