फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बैंक से बैग गायब करने वाले का नहीं लगा सुराग

बैंक से बैग गायब करने वाले का नहीं लगा सुराग

Thu, 19 Jul 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
बैंक से बैग गायब करने वाले का नहीं लगा सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कमालगंज (फर्रुखाबाद)। बैंक से व्यापारी का रुपये भरा बैग गायब करने वाले का दूसरे दिन गुुरुवार को भी सुराग नहीं लगा। कैमरे की गुणवत्ता सही न होने से सीसीटीवी फुटेज में बैग ले जाने वाले का चेहरा साफ नहीं आ रहा था। गुरुवार को सीसीटीवी कैमरे बदले गए।

मोहल्ला सुभाष नगर निवासी लक्की गुप्ता बुधवार को पीएनबी गए थे। उसके बैग में दो लाख रुपये थे। रुपये रखा बैग बैंक के अंदर से गायब हो गया था। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने बैंक पहुंच कर जांच पड़ताल की। सीसीटीवी की क्वालिटी खराब होने के कारण बैग उठाकर ले जाने वाले का चेहरा साफ नहीं नजर आ रहा है। बैंक में लगे कैमरे की गुणवत्ता खराब होने से व्यापारियों में रोष है। व्यापारी ने पीएनबी के उच्च अधिकारियों से शिकायत की। गुरुवार को बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों को बदलने का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


लक्की गुप्ता का कहना है कि घटना के बाद से बैंक कर्मी बार बार बयान बदल रहे हैं। बैंक में अगर एचडी कैमरे लगे होते तो बैग गायब करने वाले का चेहरा साफ नजर आता।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक एसके मिश्र ने बताया कि वह एक माह पूर्व ही मंडल कार्यालय आगरा को एचडी कैमरे लगवाने की डिमांड कर चुके थे। चार कैमरे ही बदले गए हैं। दो कैमरे पुराने हैं। इन्हें भी जल्द बदलवाया जाएगा।


एसओ प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। घटना संदिग्ध लग रही है।

बैंक में काउंटर के अंदर जाने पर लगी रोक
कमालगंज। शाखा प्रबंधक का कहना है कि कई लोग पेमेंट लेने या अन्य जानकारी के लिए काउंटर के अंदर चले जाते थे। शुक्रवार से काउंटर के अंदर मात्र बैंक कर्मी ही जाएंगे। अन्य लोगों के अंदर जाने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed