{"_id":"5b4243904f1c1bad288b557d","slug":"153106932615-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने गए कर्मचारियों से भिड़े दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने गए कर्मचारियों से भिड़े दुकानदार
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला गढ़ी कोहना में रविवार को अतिक्रमण हटाने गए नगर पालिका के कर्मचारियों से कबाड़ दुकानदारों का विवाद हो गया। सूचना पर पहुंचे स्थानीय सभासद की भी इनसे जमकर नोकझोंक हुई। दबाव पड़ने पर दुकानदारों ने एक दिन की मोहलत मांगी। वहीं मोहल्लेवासियों ने खुद ही नाली के ऊपर बनी पटियों को तोड़ना शुरू किया। हालांकि जेसीबी पंक्चर होने से अभियान परवान नहीं चढ़ा।
सुबह करीब 10 बजे सफाई नायक अयूब जेसीबी लेकर मोहल्ला गढ़ी कोहना में अतिक्रमण हटवाने पहुंचे। कबाड़ा मार्केट के पास अतिक्रमण हटाने को लेकर दुकानदार सुरेशचंद्र सद्दू से अयूब का विवाद होने लगा। जानकारी मिलने पर स्थानीय सभासद अनुभव कनौजिया लव भी पहुंच गए। उन्होंने दुकानदार से कहा कि नगर पालिका की जमीन पर अतिक्रमण किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। चाहे कोई भी हो। इस पर सभासद और दुकानदार के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। जैसे-तैसे मोहल्लेवासियों ने मामले को शांत कराया। दबाव पड़ने पर दुकानदार निज्जी और सुरेशचंद्र ने अभिलेख दिखाते हुए कहा कि सरकारी ट्यूबवेल के पास उन लोगों की भी कुछ जमीन है। सभासद ने कहा कि अपनी जमीन पर बाउंड्रीवाल बनवा लें।
इस पर दुकानदारों ने हामी भर दी। अतिक्रमण को लेकर मोहल्लेवासियों ने हथौड़े से नाली के ऊपर बनी पटिया तोड़ना शुरू कर दी। इस दौरान जेसीबी पंक्चर होने से अभियान टल गया। सभासद ने बताया कि सोमवार को मोहल्ले में अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा। कुछ दुकानदारों ने नगर पालिका की जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत डीएम से करेंगे।