{"_id":"5b3e5b5d4f1c1bc0248b49f4","slug":"153081327615-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन बस अड्डे में गंदगी देख डीएम ने एआरएम को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन बस अड्डे में गंदगी देख डीएम ने एआरएम को लगाई फटकार
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। डीएम मोनिका रानी ने गुरुवार शाम निर्माणाधीन रोडवेज बस अड्डा फर्रुखाबाद का औचक निरीक्षण किया। परिसर में गंदगी व कीचड़ देख डीएम ने एआरएम को गिट्टी लगवाने के निर्देश दिए। ठेकेदार ने डीएम से 15 अगस्त तक निर्माण कार्य पूरा करने की मोहलत मांगी।
डीएम शाम को बस अड्डा पहुंचीं। परिसर में कीचड़ और जगह-जगह गंदगी फैली थी। उन्होंने नाराजगी जताते हुए एआरएम विनोद गंगवार से कहा कि ऐसी स्थिति में यात्रियों को कितनी दिक्कत होती होगी। उन्होंने गिट्टी डलवाने के निर्देश दिए। हैलोजन व पेयजल की व्यवस्था कराने को कहा। बस अड्डे में बनी दुकानों के न टूटने पर डीएम ने कहा कि जिला स्तरीय कमेटी बनाकर अवैध दुकानें तुड़वाई जाएं।
उन्होंने निर्माण कार्य करवा रही कार्यदायी संस्था के एक्सईएन एसके सिंह को जुलाई के अंत तक निर्माण कार्य पूरा करवाने के निर्देश दिए। ठेकेदार विजयप्रकाश शुक्ल को मोबाइल पर निर्माण कार्य पूरा करवाने के निर्देश दिए। इसपर ठेकेदार ने डीएम से 15 अगस्त तक निर्माण कार्य पूरा करने की मोहलत मांगी।