फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   जेडी ने लोहिया और बरौन अस्पताल का लिया जायजा

जेडी ने लोहिया और बरौन अस्पताल का लिया जायजा

Thu, 21 Jun 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
जेडी ने लोहिया और बरौन अस्पताल का लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। संयुक्त निदेशक पीएचसी/ सीएचसी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने गुरुवार को लोहिया अस्पताल और बरौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर नाराजगी जाहिर की।

लोहिया अस्पताल में गुरुवार की सुबह नौ बजे जेडी डॉ. एके राय निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। सभी डॉक्टर अपने अपने कक्षों में मरीजों का इलाज कर रहे थे। इसके बाद जेडी ने दवा काउंटर पर जाकर दवाएं चेक की। यहां से वह दूसरी मंजिल पर पहुंचे। अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला लगा हुआ था। उसके बाहर मरीज अपना अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बैठे हुए थे। जेडी ने डॉ. बीके दुबे से जानकारी ली। बताया कि वह एक्सरे रिपोर्ट बना रहे हैं। इसके साथ ही महिला अस्पताल की पैथालॉजी तो खुली थी लेकिन वहां पर कोई भी कर्मचारी नहीं था। जेडी को बताया गया कि यह पैथालॉजी महिला अस्पताल की है।
विज्ञापन


संयुक्त निदेशक ने पुरुष अस्पताल की पैथालॉजी का भी निरीक्षण किया। मरीजों के वार्ड में पहुंचे। मरीज के पास रखे स्टूल बाक्स को गंदा देख कर जिला क्षय रोग अधिकारी सुनील मेहरोत्रा से नाराजगी जाहिर की। स्टाफ नर्स से बेड पर बिछाने वाली चादरों के दिनों के बारे में पूछा। एक बेड पर गंदगी होने पर नर्स से साफ सफाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेडी ने कोई बात बताने से इंकार कर दिया। हालांकि इतना जरुर कहा कि जब अस्पताल में मुखिया नहीं होगा तो कैसे काम चलेगा। जेडी ने बरौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां पर भी खामियां मिलने पर नाराजगी जाहिर की गई।


सीएचसी में गंदगी देख संयुक्त निदेशक हुए नाराज
कायमगंज। लखनऊ से आए संयुक्त निदेशक डा. एके राय ने सीएचसी का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था खस्ताहाल मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सीएचसी में डाक्टर व कर्मचारियों का उपस्थित रजिस्टर देखा। डॉ. एके मेहरोत्रा ने बताया कि 129 डाक्टर के पद हैं। इसमें से 34 डाक्टरों की तैनाती है। डाक्टरों की कमी के कारण काफी दिक्कत होती है। संयुक्त निदेशक ने सीएचसी प्रभारी को सफाई करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed