{"_id":"5b27e67a4f1c1b614d8b7011","slug":"152934156512-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप के इलाज से महिला की मौत, शव ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप के इलाज से महिला की मौत, शव ले गए
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। झोलाछाप के इलाज से महिला की हालत खराब हो गई। परिजन उसे लोहिया अस्पताल ले गए, यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मोहम्मदाबाद कोतवाली के मदनपुर गांव निवासी राममूर्ति (50) पत्नी बलवीर सिंह की रविवार को तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे झोलाछाप के पास ले गए। झोलाछाप ने महिला को इंजेक्शन लगाकर दवा दे दी। कुछ समय बाद महिला की हालत और गंभीर हो गई। आनन फानन में उसे लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉ. नीरज यादव ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डॉ. नीरज यादव ने बताया कि महिला के परिजन उसे किसी झोलाछाप के पास ले गए थे। वहां उसकी हालत और बिगड़ गई। इसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर चले गए।