फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   फोटो 5.......महिला अस्पताल में अपनी बारी का इंतजार करती महिलाएं

फोटो 5.......महिला अस्पताल में अपनी बारी का इंतजार करती महिलाएं

Wed, 23 May 2018 08:13 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 08:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो 5.......महिला अस्पताल में अपनी बारी का इंतजार करती महिलाएं
लोहिया अस्पताल के दवा काउंटर पर दवाएं न मिलने से नाराज मरीज व उनके परिजनों ने मंगलवार को जमकर हंगामा काटा। अस्पताल की फार्मेसी में एंटीबायोटिक दवाएं खत्म हो गई।
विज्ञापन


काउंटर पर मौजूद फार्मासिस्ट एंटीबायोटिक दवाओं के नाम पर केवल सेप्ट्रान गोली देकर मरीजों को टरका रहे थे। इसी को लेकर मरीज नाराज हो गए। प्रशिक्षु फार्मासिस्टों के दवाएं बांटने पर भी मरीजों ने हंगामा किया।
विज्ञापन



मंगलवार को लोहिया अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। यहां पर फिजीशियन डॉक्टर अशोक कुमार के कक्ष में मरीजों की लंबी कतार लगी हुई थी।

यहां पहले दिखाने के चक्कर में मरीज आपस में धक्कामुक्की करते रहे। डॉक्टर राजेश तिवारी और डॉक्टर मनोज पांडेय के कक्ष में भी मरीजों की भीड़ लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीषण गर्मी होने के कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक होने लगी है। वहीं दवा काउंटर पर मरीजों के भीड़ होने के कारण वहां पर प्रशिक्षु फार्मासिस्ट दवाओं को बांट रहे थे।


दवा काउंटर पर एंटीवायटिक के नाम पर केवल सेप्ट्रान गोली ही दी जा रही है। बच्चों से लेकर बड़ों को यह दवा दी जा रही थी। इस दौरान एक मरीज ने अपना पर्चा पहले लगा दिया।

इस पर प्रशिक्षु फार्मासिस्ट ने उसका पर्चा वापस कर दिया। इसको लेकर वहां पर हंगामा होने लगा। कुछ मरीजों ने उसे समझाकर मामले को शांत किया।

उधर, चीफ फार्मासिस्ट ब्रजेश कुमार ने बताया कि दोपहर दो बजे मेन स्टोर से सीपरोफ्सीन गोली आ गई थी। मंगलवार से बड़ो के लिए वह दवा दी जाएगी।

उधर, महिला अस्पताल में भी महिला मरीज को देखने के लिए डॉक्टर सपना यादव मौजूद थी। यहां पर मरीजों की लाइन लगी हुई थी।

केवल एक डाक्टर के हवाले महिला अस्पताल की ओपीडी रही। मरीजों के लाइन में थक जाने पर मरीज जमीन पर बैठ कर अपनी बारी का इंतजार करने लगी।

प्रभारी सीएमएस डॉक्टर कैलाश ने बताया कि लेवर रुम में डॉक्टर अर्चना की ड्यूटी लगी हुई थी। कई डॉक्टर अवकाश पर चल रहे है।


फोटो 5.......महिला अस्पताल में अपनी बारी का इंतजार करती महिलाएं


लोहिया अस्पताल के दवा काउंटर पर मरीजों का हंगामा
- ट्रेनी फार्मासिस्टों के दवाएं बांटने पर नाराज हुए मरीज
- एंटीबायोटिक दवाओं के नाम पर सिर्फ सिप्ट्रान की गोली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed