{"_id":"5ca240f9bdec2213e76c2f75","slug":"151554137337-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री ने कांग्रेस, सपा, बसपा पर चलाए तीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री ने कांग्रेस, सपा, बसपा पर चलाए तीर
विज्ञापन
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के पीछे मैदान में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी ने कांग्रेस, सपा और बसपा पर तीर चलाए। उन्होंने कहा कि देश के आजादी के बाद सरदार पटेल को सभी लोग प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन महात्मा गांधी ने उनको प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया और जवाहर लाल नेहरू को प्रधानमंत्री बना दिया गया था। तब से पिछड़ा वर्ग पिछड़ता चला आ रहा है।
कहा कि देश में कांग्रेस ने कई साल राज किया, लेकिन देश का भला नहीं किया। देश की सीमाएं भी सुरक्षित नहीं रहीं। उन्होंने सपा और बसपा पर भी निशाना साधते हुए कहा सपा सरकार में प्रदेश में जंगल राज रहा और बसपा सरकार में दलितों तक का भला नहीं हुआ। केंद्र में जबसे भाजपा सरकार आई और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं तब से पिछड़ा वर्ग के लोगों का ख्याल रखा जा रहा है।
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा ने पूर्व सरकारों में भ्रष्टाचार, घोटाला हुए है। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लग गया है। विधायक सुशील शाक्य, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने भी संबोधित किया। सम्मेलन का आयोजन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार ने किया था। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत ने की और संचालन विमल कटियार ने किया। उमर्दा विधायक कैलाश राजपूत, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी बनवारी लाल दोहरे, अपना दल एस के जिलाध्यक्ष रिंकू कटियार, कुलदीप दुबे, भाजपा जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, डॉ. रजनी सरीन, वीके गंगवार, सौरभ सिंह, वीरेंद्र सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
राज्यमंत्री के बैठते ही मंच धसका
जहानगंज। पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी के आने पर उनका स्वागत किया गया। उनको सभी लोग मंच पर लेकर गए। मंच में कुर्सी पर बैठते ही मंच धसक गया। इससे वहां बैठे नेता घबरा गए। टेंट कर्मियों को बुलाकर मंच ठीक कराया गया। ब्यूरो