फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बसपा-सपा गठबंधन का भाजपा देगी माकूल जवाब

बसपा-सपा गठबंधन का भाजपा देगी माकूल जवाब

Sat, 05 Jan 2019 07:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
बसपा-सपा गठबंधन का भाजपा देगी माकूल जवाब
फर्रुखाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रकल्प प्रकोष्ठों, विभागों और मोर्चा की पहली बैठक शनिवार को नारायण आश्रम पांचाल घाट पर हुई। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी प्रकाश पाल ने कहा कि सभी कमेटियों को चुनाव से पहले दुरुस्त कर लिया जाए। मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग और प्रकल्प को कार्यकर्ता संगठनात्मक तरीके से मजबूत करें। लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व ने 15 से 3 मार्च तक कार्यक्रम तय किए हैं।
विज्ञापन


बताया कि 11 फरवरी को पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव दोहरी रणनीति के तहत उत्तर प्रदेश में बसपा सुप्रीमो मायावती की पार्टी को समाप्त करना चाहते हैं। वहीं, अपने स्वार्थ के लिए बसपा सुप्रीमो सपा के साथ खड़ी हैं। 2019 चुनाव में बसपा और सपा के गठबंधन का भाजपा माकूल जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह लोग लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। बैठक का संचालन जिला महामंत्री रूपेश गुप्ता ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, जिला महामंत्री प्रदीप सक्सेना, संदीप शाक्य, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, बविता पाठक, लालाराम शाक्य, चित्रा अग्निहोत्री, मदीना बेगम, भास्कर दत्त द्विवेदी, मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी और पीयूष त्रिपाठी आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed