फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   दीवाली पर दिल्ली रूट पर बढ़ेंगी सात बसें

दीवाली पर दिल्ली रूट पर बढ़ेंगी सात बसें

Thu, 12 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
दीवाली पर दिल्ली रूट पर बढ़ेंगी सात बसें
फर्रुखाबाद। दीपावली के त्योहार पर यात्रियों को दिक्कत न उठानी पड़े। इसके लिए रोडवेज दिल्ली रूट पर एक एसी बस समेत सात बसें बढ़ाएगा। वहीं विभिन्न रूटों पर चलने वाली बसों के फेरे भी बढ़ेंगे। 14 से 24 अक्तूबर तक यह नई व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद रोडवेज के बेड़े में 108 बसें चलती हैं। इनमें से 43 बसें दिल्ली रूट पर दौड़ती हैं। दीपावली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह खास इंतजाम किए जा रहे है। धक्का-मुक्की के बीच यात्री सफर करने को मजबूर होते हैं।
विज्ञापन


यात्रियों को सुविधा मुहैया कराए जाने के लिए रोडवेज विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। एआरएम अंकुर विकास ने बताया कि फर्रुखाबाद डिपो का मुख्य रूट दिल्ली है। इस रूट की बसों में ही अधिकतर भीड़भाड़ होती है। इसलिए दिल्ली रूट पर दीवाली पर सात और बसें बढ़ाई जाएंगी। इसके अलावा आगरा, हरदोई, बरेली, इटावा और कानपुर रूट पर चलने वाली बसों के दो-दो फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवाली पर मिला एसी बस का तोहफा
अभी तक रोडवेज विभाग के पास दिल्ली रूट पर 42 बसें चलती थीं। इनमें एक भी एसी बस नहीं थी। एसी बस को लेकर शहर के लोग लंबे समय से मांग करते चले आ रहे थे। गुरुवार को रोडवेज विभाग ने फर्रुखाबाद डिपो को दिल्ली रूट पर चलाने के लिए एक एसी बस का तोहफा दिया है।


एआरएम अंकुर विकास ने बताया कि दिल्ली रूट पर चलाए जाने के लिए एसी बस मिल गई है। गुरुवार शाम से इसे दिल्ली रूट पर चलाया जाएगा। इस बस समेत दिल्ली रूट पर अब 43 बसें हो गई हैं।

- आगरा, हरदोई, बरेली, इटावा, कानपुर रूटों पर बसों के बढ़ेंगे फेरे
- 14 से 24 अक्तूबर तक रोडवेज बसों में लागू रहेगी नई व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed