{"_id":"59beba5e4f1c1b35688b5175","slug":"15056718038-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे मांगने पर स्वास्थ्य कर्मी की महिला से नोक झोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे मांगने पर स्वास्थ्य कर्मी की महिला से नोक झोंक
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को सुविधा शुल्क मांगने पर महिला की स्वास्थ्य कर्मी से तीखी नोकझोंक हो गई। जानकारी पर पहुंचे चिकित्सक ने मामला शांत कराया। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
गांव निबिया निवासी रीना देवी ने 15 सितंबर को अपनी पुत्रवधू दुर्गा देवी पत्नी शनि कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अस्पताल में उसने पुत्री को जन्म दिया। मौजूदा समय में दुर्गा जच्चा - बच्चा केंद्र में भर्ती है। रविवार को रीना देवी और महिला स्वास्थ्य कर्मी संघ मित्रा के बीच रुपये को लेकर नोकझोंक होने लगी।
विवाद की जानकारी पर डॉ. प्रमित राजपूत मौके पर पहुंचे। रीना देवी ने आरोप लगाया कि महिला स्वास्थ्य कर्मी ने उससे रुपये मांगे। पैसा न देने पर वह अभद्रता करने लगीं। डॉ. प्रमित राजपूत ने मामला शांत कराया। महिला स्वास्थ्य कर्मी संघमित्रा ने बताया कि उसने कोई रुपये नहीं मांगे हैं। प्राइवेट सफाई कर्मी को रुपये देने की बात उसने रीना से कही थी।
विज्ञापन
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी ने बताया कि महिला स्वास्थ्य कर्मी संघमित्रा की शिकायत है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- महिला ने सुविधा शुल्क मांगने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो