फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   तहसीलदार जांच के लिए पहुंचे तो भाग निकला कोटेदार

तहसीलदार जांच के लिए पहुंचे तो भाग निकला कोटेदार

Sun, 17 Sep 2017 11:35 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
तहसीलदार जांच के लिए पहुंचे तो भाग निकला कोटेदार
कमालगंज। तहसीलदार सदर ने रविवार को सिंधौली गांव में राशन वितरण में धांधली के शिकायत की जांच की। कार्ड धारकों ने राशन न देने और कालाबाजारी करने के बयान दर्ज कराए। जांच की जानकारी होने पर कोटेदार भाग निकला। इससे दुकान में स्टाक और पूर्ति रजिस्टर की जांच नहीं हो पाई।
विज्ञापन


कमालगंज क्षेत्र के गांव सिंधौली की नन्ही देवी, रेशमा देवी, फूलश्री, खुशीराम, सविता सहित करीब 50 लोगों ने जिलाधिकारी से कोटेदार की शिकायत की थी।

ग्रामीणों का आरोप था कि कोटेदार मदन पाल ने अगस्त में गोदाम से 401 पात्र गृहस्थी और 18 अंत्योदय कार्ड धारकों के हिसाब से 30 क्विंटल गेहूं व 25 क्विंटल चावल का उठान किया। लेकिन करीब 90 कार्ड धारकों को राशन बांटा गया। अन्य कार्ड धारकों ने जब राशन मांगा तो कोटेदार ने सूची से नाम कटने की बात कहकर राशन नहीं दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि कोटेदार ने राशन बाजार में बेच दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार सदर राजीव निगम ने रविवार को गांव जाकर कार्ड धारकों के बयान लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार ने बताया कि कार्डधारकों ने राशन न देने के बयान दिए हैं। कोटेदार गांव से भाग निकला, इससे दुकान में स्टाक और पूर्ति रजिस्टर की जांच नहीं हो पाई है। जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।

-सिंधौली गांव के लोगों ने की थी एसडीएम से शिकायत
-बाजार में राशन की कालाबाजारी का लगाया था आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed