{"_id":"59beb96b4f1c1b7d688b519b","slug":"15056715616-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के पोल हटवाने के लिए लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के पोल हटवाने के लिए लगाया जाम
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। बिजली का पोल हटवाए जाने को लेकर लोगों ने नारेबाजी कर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे कोतवाल ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
शहर के कछियाना में सड़क पर बिजली का पोल लगा है। इस पोल में करंट आने के कारण आए दिन हादसे होते हैं। रविवार सुबह मोहल्ले के रामऔतार, गुड्डू, राजकुमार, रामकुमार, कमलेश, रामवती, संतोषी, उषादेवी समेत कई लोगों ने लिंजीगंज कादरीगेट मार्ग पर जाम लगा दिया।
आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर शहर कोतवाल अनूप निगम मौके पर पहुंचे। लोगों ने कोतवाल को बताया पोल से चिपक कर दो मवेशियों की मौत हो चुकी है। इससे पहले एक बच्चे को करंट लग गया था।
पोल हटवाने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को लिखित पत्र दे चुके हैं। इसके बाद भी अभी तक पोल नहीं हट सका। कोतवाल ने आश्वासन दिया कि वह जेई से वार्ता कर समस्या का समाधान कराएंगे। इसके एक घंटे बाद लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन
-एक घंटे बाद पहुंचे कोतवाल ने लोगों को समझाकर हटाया
अमर उजाला ब्यूरो