फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   15 lakh cheated on the pretext of giving loan

लोन देने का झांसा देकर 15 लाख की ठगी

Wed, 22 Dec 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
15 lakh cheated on the pretext of giving loan
शहर की आवास विकास चौकी पर तहरीर देने के लिए खड़े लोग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। आवास विकास स्थित लोहिया प्रतिमा के पास दफ्तर खोलकर एक कंपनी लोगों को लोन देती थी। कंपनी ने लोन देने का झांसा देकर पंजीकरण के नाम कई लोगों से 15 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। निर्धारित समय बीतने के बाद आवेदक दफ्तर पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। इस पर कई लोगों ने आवास विकास चौकी पहुंचकर तहरीर दी। आरोपी भूमिगत हो गया है।
विज्ञापन

शहर की आवास विकास कॉलोनी स्थित लोहिया प्रतिमा के पास एक कंपनी का दफ्तर खुला था। कंपनी लोगों को लोन देती थी। उसके डायरेक्टर ने लोन देने के नाम पर सैकड़ों लोगों से पंजीकरण राशि 2150-2150 रुपये, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, चार-चार फोटो समेत कई कागजात जमा करा लिए। डायरेक्टर आवेदकों को लोन दिलाने के लिए 15 दिन का समय देता था। उसके साथ कई अन्य लोग भी काम करते थे।
विज्ञापन

समय बीतने के बाद भी जब लोन नहीं मिला तो आवेदकों ने रुपये वापस करने का दबाव बनाया। इसी दौरान मंगलवार से दफ्तर बंद हो गया। डायरेक्टर ने अपने मोबाइल नंबर और व्हाट्सएप भी बंद कर लिए। पता चला कि कंपनी भाग गई। इस पर अमृतपुर क्षेत्र के करनपुर दत्त निवासी अमृतांश यादव, ब्रह्मदत्त, पिंटू, रमाकांत, राजपाल, गोविंद बाथम, जगदीश, प्रदीप कुमार, जलील खां समेत करीब 15 लोग बुधवार की दोपहर आवास विकास चौकी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। अमृतांश ने बताया कि 15 लाख से अधिक रुपये की ठगी की गई है। पुलिस ने कंपनी के ऑफिस पहुंचकर जांच की। आरोपी शाहजहांपुर का निवासी बताया जाता है। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed