{"_id":"5c51da3dbdec2213dd6dafde","slug":"141548868157-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी ब्लाक में कम से कम दस शादियां करवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी ब्लाक में कम से कम दस शादियां करवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लक्ष्यों के निर्धारण की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने कहा कि सभी ब्लाकों में कम से कम दस विवाह करवाए जाएं। ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार कर आवेदन मंगवाएं।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि 09 फरवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद में भव्य आयोजन कराकर विवाह कराए जाने हैं। डीएम ने सभी बीडीओ को निर्देश दिए कि गरीब, कमजोर परिवारों को योजना के प्रति जागरूक कर आवेदन कराना सुनिश्चित करें। ब्लाक शमसाबाद में 12, राजेपुर में 18, बढ़पुर में 08 , कमालगंज में 06, नवाबगंज में 05 मोहम्मदाबाद में 06 और कायमगंज में 10 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिलाधिकारी ने आवेदन बढ़ाने के निर्देश दिए।
नगर पालिका फर्रुखाबाद में 15, नगर पंचायत कमालगंज में 02, नगर पंचायत शमसाबाद में 04 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिलाधिकारी ने सफाई कर्मचारियों को लक्ष्य देकर आवेदन कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी के माध्यम से भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत लोगों को जागरूक कर आवेदन कराए जाएं। मुख्य विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।