फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   140 villages face 24-hour power outage after 33KV line collapses

Farrukhabad News: 33केवी लाइन फुंकने से 140 गांवों में 24 घंटे बिजली गुल

Tue, 28 Apr 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
140 villages face 24-hour power outage after 33KV line collapses
शमसाबाद। क्षेत्र में 33केवी लाइन का केबल बॉक्स फुंकने से रविवार रात करीब डेढ़ बजे हाजियापुर और हुसैनपुर उपकेंद्र ठप हो गए। इसके चलते लगभग 140 गांवों की बिजली गुल हो गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। करीब 24 घंटे बाद सोमवार दोपहर में बिजली आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


रविवार रात लुधैया गांव के पास 33केवी लाइन का केबल बॉक्स फूंक गया था। इस खराबी के कारण हाजियापुर उपकेंद्र से जुड़े लगभग 60 गांव और हुसैनपुर उपकेंद्र से जुड़े करीब 80 गांवों में बिजली गुल हो गई। पूरी रात और सोमवार दोपहर तक बिजली न मिलने से भीषण गर्मी में लोग बेहाल रहे। बिजली आपूर्ति बाधित होने से सबमर्सिबल पंप नहीं चल पाए।
विज्ञापन

इसके परिणामस्वरूप क्षेत्र में पेयजल का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया। लोगों को पानी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। सोमवार दोपहर 1.40 बजे केबल बॉक्स की मरम्मत का कार्य पूरा किया गया। मरम्मत के बाद ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। हाजियापुर उपकेंद्र के जेई नईम अख्तर ने जानकारी दी कि केबल बॉक्स को दुरुस्त कर लाइन चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed