फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   13 thousand rupees withdrawn from the account of the priest

पुरोहित के खाते से निकाले 13 हजार रुपये

Mon, 10 Jan 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
13 thousand rupees withdrawn from the account of the priest
फर्रुखाबाद। एक एप डाउनलोड करने के लिए टोलफ्री नंबर पर बात करते समय पुरोहित के खाते से 13 हजार रुपये निकल गए। पुरोहित ने साइबर क्राइम, बैंक और कोतवाली में शिकायत की है। जिस युवक से बात करते वक्त रुपये निकले थे, वह युवक अभी भी शिकायत करने पर धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सधवाड़ा निवासी अवधेश कुमार मिश्रा पांडित्य कार्य करते हैं। उनके मोबाइल में रुपये ट्रांसफर करने वाला एप डाउनलोड नहीं हो रहा था। लिहाजा रेलवे रोड स्थित पीएनबी शाखा से संपर्क साधा। वहां बताए गए टोलफ्री नंबर पर सात जनवरी को एप डाउनलोड करने के लिए बात की।
विज्ञापन

इसी दौरान बात करने वाले ने आधार नंबर पूछकर एक बारकोड स्कैन कराया। एक बार स्कैन करने पर 10712, दोबारा में 762 और तीसरा बार में 2042 रुपये खाते से निकल गए। पीड़ित ने बैंक में संपर्क किया तो पता चला कि ये रुपये दो एप में ट्रांसफर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवधेश ने साइबर क्राइम, बैंक और कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। अवधेश ने बताया कि जिस नंबर पर बात करते वक्त रुपये निकाले गए, वह नंबर अभी भी रिसीव हो रहा है। उधर से बात करने वाला शिकायत करने पर धमकी दे रहा है। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed