फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   13 teachers, 26 teachers including 42 have been asked to answer

13 शिक्षक, 26 शिक्षामित्र समेत 42 से जवाब तलब

Mon, 31 Jan 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
13 teachers, 26 teachers including 42 have been asked to answer
फर्रुखाबाद। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालजी यादव ने चार प्रधानाध्यापक, नौ सहायक अध्यापक, 26 शिक्षामित्र, तीन अनुदेशकों तथा दो विद्यालय के पूरे स्टाफ को नोटिस जारी किया है। ये लोग दिसंबर में अफसरों के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले थे। इन्हें तीन दिन में स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

दिसंबर 2021 में जिला एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियों ने परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया था। उनको शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक अनुपस्थित और दो विद्यालय बंद मिले थे। इसकी रिपोर्ट अफसरों ने प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड की थी। इस रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने अनुपस्थित मिले शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व दो बंद मिले विद्यालय के पूरे स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा है। संतोष जनक जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालजी यादव ने तीन विद्यालय के प्रधानाध्यापक का जनवरी का वेतन रोक दिया है। सोमवार को बीएसए ने राजेपुर क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय दौलतपुर चकई, संविलियन विद्यालय हरिहरपुर में खेलकिट सामग्री की खरीद नहीं की गई। इसको लेकर तीनों विद्यालय के प्रधानाध्यापक का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर खेलकूद सामग्री खरीदे जाने की जानकारी दी गई। इस विद्यालय भवन की स्थिति बहुत खराब है। बीएसए ने डीसी निर्माण को विद्यालय का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। नवाबगंज ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नगला हीरासिंह, प्राथमिक विद्यालय मरूलिया 27 जनवरी को निरीक्षण में डायट प्रवक्ता को बंद मिले थे। डायट प्रवक्ता की रिपोर्ट पर बीएसए ने दोनों विद्यालय के पूरे स्टाफ का वेतन रोक दिया है। नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed