{"_id":"69efaf9437de48e0ac0557d4","slug":"13-passengers-were-sitting-in-the-auto-with-a-capacity-of-three-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-141231-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: तीन क्षमता वाले ऑटो में बैठे थे 13 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: तीन क्षमता वाले ऑटो में बैठे थे 13 यात्री
विज्ञापन
फोटो-22 दुर्घटना के बाद इटावा-बरेली हाईवे पर खड़ी टक्कर मारने वाली डीसीएम। संवाद
फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर जिस ऑटो में डीसीएम ने टक्कर मारी, उसमें तीन यात्रियों के बैठाने की क्षमता होने बावजूद 13 लोग बैठे थे। इसकी फिटनेस खत्म हो चुकी थी और टैक्स भी जमा नहीं था। इसके बावजूद परिवहन विभाग गहरी नींद में सो रहा था। अनफिट वाहन सड़क पर दौड़ना भी दुर्घटना की वजह मानी जा सकती है।
जहानगंज थाने के गांव हब्बापुर निवासी दिलीप कुमार ने ऑटो जनवरी 2023 में खरीदा था। इसकी फिटनेस 27 जनवरी 2025 को खत्म हो गई। इसका 31 दिसंबर 2025 तक का ही टैक्स जमा था। इसके बाद ऑटो मालिक ने न तो टैक्स जमा किया और न ही दोबारा फिटनेस कराने की जरूरत समझी। अनफिट वाहन पर यात्रियों को भरकर सड़क पर दौड़ा रहा था। यह जिला मुख्यालय से 15 किमी परिधि में जा सकता है, मगर अल्हागंज यात्रियों को लेकर जा रहा था। ऑटो की क्षमता तीन यात्री और एक चालक के बैठने की है। इसके विपरीत 10 यात्रियों और तीन बच्चे ऑटो में सवार थे। ऑटो हब्बापुर से चलकर कमालगंज गया। वहां से फतेहगढ़, पांचाल घाट चौकी के सामने से राजेपुर थाना क्षेत्र में पहुंच गया। इसके बावजूद पुलिस, परिवहन और यातायात विभाग ने ओवरलोड ऑटो को रोकने की जरूरत नहीं समझी।
अगली सीट के कुछ हिस्से में बैठा था दिलीप
ऑटो चला रहे दिलीप की सीट पर दो अन्य लोग भी बैठे थे। वह सीट के चंद हिस्से पर ही लटका था। घायल कमालगंज के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी पवन ने बताया कि चालक ऑटो का हैंडल तिरछे हाथ कर पकड़े था। वह पीछे की तरफ बैठे थे। अचानक क्या हुआ समझ नहीं आया।