फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   13 hours power cut, people are suffering from heat

Farrukhabad News: 13 घंटे की बिजली कटौती, गर्मी से बिलबिला रहे लोग

Thu, 10 Aug 2023 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
13 hours power cut, people are suffering from heat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बाढ़ से राहत मिलने के बाद से भी बिजली विभाग कांशीराम कालोनी में मात्र 11 घंटे ही बिजली दे रहा है। दिन में 13 घंटे की कटौती से कालोनी के गरीब लोग गर्मी से बेहाल हैं। बिजली विभाग जानबूझ कर लोगों को परेशान कर रहा है।
शहर की हैवतपुर गढि़या स्थित कांशीराम कालोनी में बा़ढ़ का तीन-तीन फीट पानी भरने से 19 दिन तक बिजली नहीं आई। चार दिन पहले जलभराव कम हुआ, तो बिजली विभाग ने शाम साढ़े नौ से सुबह साढ़े आठ बजे तक बिजली आपूर्ति शुरू कर दी। रात में 11 घंटे बिजली मिलने से कालोनी के गरीब बाशिंदों को राहत मिली। मगर दिन में भीषण गर्मी के बावजूद 13 घंटे की कटौती से लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन

यही नहीं बिजली की कटौती के कारण कालोनी वासियों को ठीक से पेयजलापूर्ति भी नहीं हो पा रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कालोनी वासियों ने दिन में भी बिजली आपूर्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालोनी में फिर बढ़ने लगा बाढ़ का पानी
गंगा में दो दिन से डेढ़ लाख क्यूसिक से अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने से कालोनी में फिर से जलभराव शुरू होने लगा है। कालोनी निवासी पप्पू ने बताया कि गुरुवार सुबह से करीब दो इंच पानी बढ़ा है। यदि इतनी ही तेजी से पानी बढ़ता रहा, तो शुक्रवार तक काफी जलभराव हो जाएगा। इससे लोगों को फिर से बेघर होना पड़ेगा।


सफाई के नाम पर खानापूरी कर रही नगर पालिका
नगर पालिका के कर्मचारी सफाई के नाम पर खानापूरी कर रही है। जलभराव में चार-चार मंजिल ऊंचाई से कचरा फेंकने से सड़ांध आ रही है। इससे भूतल के आवासों में लोगों का रुकना मुश्किल हो गया। साबिर बताते हैं कि कुछ गलियों में सफाई कर्मियों ने पानी से कूड़ा उठाया, मगर अधिकांश क्षेत्र की स्थिति बेहद खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed