फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   13.50 lakh scam in MNREGA, 16 secretaries trapped

मनरेगा में 13.50 लाख का घपला, 16 सचिव फंसे

Tue, 28 Dec 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
13.50 lakh scam in MNREGA, 16 secretaries trapped
फर्रुखाबाद। ग्राम पंचायतों में मनरेगा से कराए गये कार्यों में सोशल आडिट टीम ने 13.50 लाख रुपये का घपला पकड़ा है। इसमें 16 ग्राम पंचायत सचिव फंस गए हैं। नोटिस का जवाब न मिलने पर अब सचिवों से रिकवरी व उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मनरेगा से होने वाले कार्यों का सोशल आडिट टीम मौके पर जाकर ग्रामीणों के साथ सत्यापन करती है। सोशल आडिट के दौरान तीन साल में कराए कई ऐसे कार्य पकड़े गए, जो मौके पर नहीं मिले, जबकि सचिवों ने भुगतान करा लिया। इस पर सोशल आडिट टीम ने वसूली के लिए अपनी रिपोर्ट जिला विकास अधिकारी को सौंपी। इसमें वर्ष 2017-18 में तीन लाख दो हजार 88 रुपये, वर्ष 2018-19 में 4 लाख 76 हजार 268 रुपये व वर्ष 2019-20 में पांच लाख 71 हजार 950 रुपये वसूली योग्य बताई गई। 16 सचिवों से कुल 13 लाख 50 हजार 306 रुपये वसूली की जानी है।
विज्ञापन

यह धनराशि जमा करने के लिए सचिव आदित्य कुमार, यशकांत, प्रशांत कटियार, कुलदीप, अश्वनी यादव, अजीत पाठक, शिव सिंह, गौरवेंद्र पाल, गिरंद वर्मा, जितेंद्र कुमार, सिद्धार्थ गुप्ता, अमित शुक्ला, ओमकार सिंह, रामवीर शाक्य, मोहित यादव व अरुण को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। डीडीपी योगेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि वह सचिवों को दो-दो नोटिस जारी कर चुके हैं। कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सचिवों को अंतिम नोटिस जारी कर रिकवरी के लिए डीसी मनरेगा को फिर पत्र लिखेंगे। वहीं डीसी मनरेगा राजमणि वर्मा ने बताया कि सचिवों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है। गबन की धनराशि सचिवों के वेतन से वसूली जाएगी। इसके साथ ही सचिवों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed