{"_id":"6a48070315fd3cac3108621a","slug":"1250-candidates-did-not-appear-for-the-teacher-eligibility-test-farrukhabad-news-c-222-1-frk1004-144756-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: शिक्षक पात्रता परीक्षा में 1,250 अभ्यर्थी नहीं हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: शिक्षक पात्रता परीक्षा में 1,250 अभ्यर्थी नहीं हुए शामिल
विज्ञापन
फोटो-26 क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में बायोमेट्रिक के लिए लाइन में लगे अभ्यर्थी व पास में खड़े एडीएम
फर्रुखाबाद। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के दूसरे दिन शहर और कमालगंज क्षेत्र के 19 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 12,624 के सापेक्ष 11,374 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1,250 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश से पहले गेट पर सघन तलाशी से गुजरना पड़ा। इसके बाद केंद्र के भीतर बायोमीट्रिक सत्यापन कराया गया। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने क्रिश्चियन इंटर कालेज व बद्रीविशाल परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्टेटिक मजिस्ट्रेट, प्रेक्षकों और कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा को पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए।
वहीं, अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक ने क्रिश्चियन इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पहुंचकर बायोमीट्रिक सत्यापन प्रक्रिया का अवलोकन किया।
-- -- -- -- -- -- -- --
सीएनजी लेने के लिए सड़क पर दूर तक लगी वाहनों की लाइन
फर्रुखाबाद। शहर के बद्री विशाल डिग्री कॉलेज में सुबह की पाली में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपने वाहनों से पहुंचे। इसके चलते काॅलेज के पास पंप पर सीएनजी लेने के लिए वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। दोनों ओर दूर तक वाहन खड़े होने से शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। परीक्षा छूटने के समय दोपहर व शाम को भी शहर में जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। सुबह के समय फतेहगढ़ स्थित जिला जेल चौराहे पर भी जाम लगा रहा। इसका वीडियो बनाकर भी लोगों ने वायरल कर दिया।