{"_id":"5c57201abdec222ee07371eb","slug":"121549213722-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सरी व्यापारी का शव आते ही घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सरी व्यापारी का शव आते ही घर में मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी नर्सरी व्यापारी का शव गांव आते ही कोहराम मच गया। गांव मीरपुर निवासी गिरीश के पुत्र नर्सरी व्यापारी दामोदर (40) विगत दिनों सड़क हादसे में घायल हो गए थे। परिजन इलाज कराने के बाद दामोदर को एंबुलेंस से आगरा से घर लेकर आ रहे थे। एटा जिले के थाना जैथरा क्षेत्र के सर्रा गांव के पास ट्रक ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी। हादसे में दामोदर की मौत हो गई।
वहीं, एंबुलेंस के चालक थाना शमसाबाद क्षेत्र के हजियांपुर निवासी सुनील, दामोदर के पिता गिरीश, पत्नी प्रियंका, मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव अचरा निवासी रिश्तेदार रणजीत, नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव कनासी निवासी रिश्तेदार अंबेश घायल हो गए। घायलों को एटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दामोदर के एक पुत्र व एक पुत्री है। रविवार को उनका शव आते ही घर में कोहराम मच गया। उधर, हजियांपुर निवासी सुनील की पत्नी सीमा गंगवार, पुत्र शुभम व रिषभ एटा के लिए रवाना हो गए।