{"_id":"5c37893bbdec2273aa6b9aae","slug":"121547143483-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट में मिली गंदगी व कबाड़, दो को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट में मिली गंदगी व कबाड़, दो को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने गुरुवार दोपहर कलक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने निष्प्रोज्य सामग्री व गंदगी देख नाराजगी जताई। एक सप्ताह के अंदर अभियान चलाकर साफ-सफाई कराने, समिति बनाकर कबाड़ की नीलामी व निष्प्रयोज्य घोषित बिल्डिंग ध्वस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अनियमितता मिलने पर डीएलआरसी व स्टांप लिपिक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। बिना नक्शा भवन निर्माण में नोटिस के बाद कार्रवाई न होने के मामले में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के अवर अभियंता व लिपिक को अल्टीमेटम दिया है।
जिलाधिकारी ने सुबह गोसदनों के लिए एक लोडर भूसा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद कलक्ट्रेट परिसर के कार्यालयों का निरीक्षण किया। रिकार्ड रूम में बस्ता खुलवाकर खतौनी आदि अभिलेख देखे। पटलों पर वर्षों पुरानी फाइलें देख नाराजगी जताई। इन फाइलों को विधिवत रिकार्ड में रखने व प्रति सप्ताह रिकार्डों का मिलान करने के निर्देश दिए। अंदर दीवार में सीलन देख उसे ठीक कराने को कहा।
इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग से स्थिति का प्रमाण पत्र लेने के साथ कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्र चलाने का प्रशिक्षण दिलाने को कहा। फोटो कापी मशीन भी खरीदने के निर्देश दिए। शौचालय भी जर्जर व निष्प्रयोज्य मिला। अभिलेखालय में फाइलों का रखरखाव ठीक मिलने पर सहायक अभिलेखपाल न्याय इकबाल अंजुम को प्रशस्ति प्रमाण देकर सम्मानित करने को कहा।
विज्ञापन
सामने कार्यालय में कंडम टाइप राइटर रखा होने व बंजर भूमि संबंधी जनपद कन्नौज की पुरानी पुनर्ग्रहण फाइलें देख उन्होंने पूछताछ की। सही जवाब न मिलने पर डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने डीएलआरसी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
डीएम को न्यायिक कार्यालय में निष्प्रयोज्य सामग्री व गंदगी मिली। पंखों पर भी धूल चढ़ी थी। बंद अलमारी के बारे में पूछने पर बताया गया कि इसमें वर्ष 1995-96 की कन्नौज की फाइलें रखी हैं। दो वर्ष से अलमारी न खुलने की जानकारी दी गई। चाबी मांगी तो न होने का जवाब मिला। अन्य अलमारियों में रिकार्ड अव्यवस्थित मिलने पर डीएम ने स्टांप लिपिक लालराम कठेरिया को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। एक सप्ताह में सुधार न होने पर निलंबन की चेतावनी दी।
जिलाधिकारी ने सफाई कराने को कहा। विनियमित क्षेत्र पटल पर देखा गया कि 250 आवेदन की फाइलों पर अस्वीकृत मानचित्र के बावजूद मौके पर निर्माण भी करा लिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर पटल सहायक का वेतन रोकते हुए व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। जीसी पटल का निरीक्षण वरिष्ठ कोषाधिकारी से कराने के निर्देश दिए। तहसीलों में देवी आपदा से संबंधित लंबित प्रकरणों का निस्तारण कराने के लिए पटल सहायकों की बैठक कर रिपोर्ट ली जाए। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व, एडीएम न्यायिक, उप जिलाधिकारी सदर, नगर मजिस्ट्रेट आदि उपस्थित रहे।